देवभूमि के इस होनहार की आवाज के आगे बॉलीवुड के गायक भी नतमस्तक
देवभूमि के इस होनहार की आवाज के आगे बॉलीवुड के गायक भी नतमस्तक
Share:

देखा जाए तो टेलीविजन के चेनल एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले द वाइस किड्स रियलिटी शो के लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन हुए। इसमें जयंत ने शानदार परफार्मेंस दी और मुंबई में हो रहे ब्लाइंड ऑडिशन के लिए क्वालिफाई किया। व आपको बता दे कि महज 13 साल की उम्र में ही शिमला के इस बालक जयंत शर्मा ने अपनी आवाज से बॉलीवुड के नामी गायकों को भी अपना दीवाना बना लिया है।

मुंबई में बॉलीवुड के जाने माने सिंगर शान, नीति मोहन और शेखर के सामने उनका ऑडिशन हुआ। यहां टॉप 90 में जगह तो नहीं बना पाए, लेकिन उनकी आवाज के तीनों जज कायल हो गए। शान ने कहा कि जयंत की आवाज में गजब का जादू है। उन्हें गायकी की दुनिया में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बाकी दो जजों ने भी जयंत को हीरो बताया। मुंबई छोड़ने से पहले नामी गायकों से मिले टिप्स पर मेहनत कर अब जयंत दूसरे रियलिटी शो की तैयारी में जुट गए हैं।

संजौली के रहने वाले जयंत शर्मा डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में 9वीं के छात्र हैं। जयंत ने बताया कि वह दो साल से संजौली में कोच डॉ. मनोरमा शर्मा से कोचिंग ले रहे हैं। हिमाचल में होने वाले रफी नाइट्स के रनर अप का खिताब जीत चुके जयंत के पिता योगेश शर्मा और मां विद्या शर्मा शिक्षक हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -