जया प्रदा को हुई 6 महीने की जेल, जानिए क्या है मामला?
जया प्रदा को हुई 6 महीने की जेल, जानिए क्या है मामला?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने 6 महीने की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ एक सिनेमाहॉल के कर्मचारियों ने याचिका दायर की थी। इस मामले में जया प्रदा के साथ राम कुमार और राजा बाबू को दोषी पाया गया। दोनों उनके बिजनेस पार्टनर हैं। सिनेमाहॉल को राम कुमार एवं  राजा बाबू चलाते थे। यह विवाद तब हुआ जब सिनेमाहॉल कर्मचारियों के ईएसआई का भुगतान नहीं किया गया तथा उसके बाद उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया।

रिपोर्ट के अनुसार, जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर चेन्नई में एक सिनेमाहॉल चलाते थे मगर घाटे के पश्चात् इसे बंद कर दिया गया। वहां काम करने वाले स्टाफ सदस्यों ने अपने वेतन से काटी गई ESI राशि नहीं चुकाने के लिए जया प्रदा के खिलाफ केस किया। तत्पश्चात, श्रम सरकारी बीमा निगम ने जया प्रदा, राम कुमार एवं राजा बाबू के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा दायर किया। अब इस मामले में अदालत ने सजा सुनाई है। कथित तौर पर जया प्रदा ने कर्मचारियों को बकाया राशि के भुगतान का वादा किया। उन्होंने अदालत से मामले को खारिज करने का अनुरोध भी किया लेकिन अदालत ने उनकी अपील ठुकरा दी।

जया प्रदा 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। हिंदी फिल्म जगत में आने से पहले उन्होंने तेलुगू में कई फिल्में कीं। अपने वक़्त में उनकी गिनती सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती थी। जीतेंद्र के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। जया प्रदा की मुख्य फिल्मों में 'तोहफा', 'संजोग', 'कामचोर', 'शराबी', 'आखिरी रास्ता', 'थानेदार', 'आज का अर्जुन' और 'मां' समेत अन्य हैं। 

गदर 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन ही की धुआंधार कमाई

गदर 2 को मिले प्यार को देख रो पड़े सनी देओल, बयां किया दिल का हाल

राष्ट्रपति देखेंगी 'गदर 2', डायरेक्टर ने ख़ुशी जताते हुए कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -