राष्ट्रपति देखेंगी 'गदर 2', डायरेक्टर ने ख़ुशी जताते हुए कही ये बात
राष्ट्रपति देखेंगी 'गदर 2', डायरेक्टर ने ख़ुशी जताते हुए कही ये बात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसका बोलबाला प्रशंसकों के बीच बखूबी देखा जा रहा है। भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ये है। दर्शकों के बीच माहौल ऐसा बना है कि हर ओर सिर्फ तारा सिंह और सकीना की ही चर्चाएं हो रही हैं। अनिल शर्मा ने इस फिल्म का डायरेक्शन संभाला है। खबर आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'गदर 2' देखने की इच्छा जताई है। 

अनिल शर्मा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने कहा- कल हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया तथा उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं। और फिर उन्होंने हमें ईमेल किया। हम सभी खुशी से झूमने लगे और गर्व महसूस हुआ। इतना बड़ा सम्मान 'गदर 2' को मिल रहा है, हम तो समझ ही नहीं पा रहे हैं। 

रविवार को हम लोग राष्ट्रपति जी से मिल रहे हैं तथा उनके साथ फिल्म देखने वाले हैं। हम सभी के लिए यह सम्मान के साथ बहुत गर्व की बात है। सभी लोग बहुत खुश हैं। सभी जश्न मना रहे हैं। फिल्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमारे लिए यह बड़ी बात है। हम सभी फिल्म को राष्ट्रपति आवास में देखेंगे। वही बात यदि फिल्म की करें तो सनी देओल का तारा सिंह के अवतार में जनता ने पहली बार वर्ष 2001 में बड़े पर्दे पर देखा था। 'उड़ जा काले कावां' और 'मैं निकला गड्डी लेके', दोनों ही गाने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुए थे। 

रजनीकांत का जलवा बरकरार, पहले दिन जेलर ने की ताबड़तोड़ कमाई

जानिए बॉलीवुड आइकन बनने से पहले क्या-क्या काम कर चुके है अक्षय

डेस्क जॉब से ड्रीम रोल तक: परिणीति चोपड़ा की डेब्यू स्टोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -