पैपराजी को देख भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'शोर मत करो...'
पैपराजी को देख भड़के जावेद अख्तर, बोले- 'शोर मत करो...'
Share:

जाने माने मशहूर दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर को उन्हें पत्नी शबाना आजमी और दोस्तों संग सेलिब्रेट करते देखा गया। जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने पैपराजी के लिए शबाना आजमी संग पोज भी किया। इस के चलते फोटोग्राफर्स के शो से वो परेशान होते दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें फोटोग्राफर्स से बोलते देखा जा सकता है- शोर मत करो। इसके बाद वो आराम से पोज करते हैं। जावेद और शबाना आजमी बहुत अच्छे लग रहे थे। हालांकि अपनी वीडियो के लिए उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है। यूजर्स ने उन्हें जया बच्चन का भी बता दिया है। एक शख्स ने लिखा, 'जया बच्चन जी के भाई।' दूसरे ने लिखा, 'इनका रिश्ता जरूर जया बच्चन से होगा। दोनों मीडिया के सामने एक जैसे प्रतिक्रिया देते हैं।' 

वहीं कई लोगों ने जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। साथ ही शबाना संग उनकी जोड़ी को देखकर उन्हें दुआएं भी दीं। वही बात यदि जया बच्चन की करें तो वो अक्सर मीडिया को डांटती दिखाई देती हैं। जया बच्चन अक्सर फोटोग्राफर्स से पूछती भी हैं कि वो आखिर कौन हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे पंकज त्रिपाठी, खुद बताई ये वजह

इस शख्स के कारण मशहूर हुए ऑरी, खुद किया ये बड़ा खुलासा

राममंदिर के करीब नया आशियाना बनाएंगे अमिताभ बच्चन, अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -