इस दिन शादी करेंगे शिबानी-फरहान, पिता जावेद ने किया खुलासा
इस दिन शादी करेंगे शिबानी-फरहान, पिता जावेद ने किया खुलासा
Share:

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) जल्द दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जी हाँ, वह और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आप सभी को बता दें कि अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। जी दरअसल ये दोनों 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब तक इस बात पर होने वाले दूल्हा-दुल्हन का तरफ से कोई बयान नहीं आया है, हालाँकि दूल्हे के पिता यानी जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की तरफ से मुहर लगा दी गई है। हाल ही में उन्होंने बताया कि फरहान और शिबानी दोनों शादी के बंधन में 21 फरवरी को बंध जाएंगे।

आगे उन्होंने बताया दोनों की शादी खंडाला स्थित जावेद फैमिली होम में (Farhan Akhtar-Shibani Dandekar tie the knot on February 21) बेहद सादगी से होगी। आगे उन्होंने बताया कि कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण, कुछ चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल होंगे। इसी के साथ उन्होंने खुलासा खुलासा किया कि न्यौते अभी तक नहीं भेजे गए हैं, शादी के लिए कुछ मेहमानों को न्यौते जाने बाकी हैं। आगे उन्होंने बताया कि शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ये एक इंटिमेट समारोह होगा।स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये क्लियर है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज को होस्ट नहीं कर सकते। इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। ये एक बहुत ही साधारण शादी होगी। आप सभी को बता दें कि इस दौरान जावेद अख्तर ने इस दौरान होने वाली बहू की खूब तारीफ की। जी दरअसल उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार शिबानी को काफी पसंद करता है। वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, मार्च 2022 में शादी करने वाले थे हालाँकि अब डेट बदल गई है।

सुष्मिता से मिले तो मुंह छुपाते दिखे रोहमन शॉल, फोटोज वायरल

श्रीलंका में आदित्य रॉय कपूर ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

फिर मुश्किल में फंसे हनी सिंह, जमा करवाना होगा आवाज का सैंपल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -