अपनी कविताओं से लाखों दिल जीत चुके हैं जावेद अख्तर, की हैं दो शादियां
अपनी कविताओं से लाखों दिल जीत चुके हैं जावेद अख्तर, की हैं दो शादियां
Share:

''हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है…हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंज़िल से आए हैं''

बॉलीवुड में फिल्म लेखक के रूप में पहचाने जाने वाले जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। आज जावेद अख्तर अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद एक बेहतरीन कवि है और उनकी कवितायेँ लोगों को बहुत पसंद आती है। जावेद ने प्यार, ज़िन्दगी और दुनिया जैसे कई जॉनर पर पंक्तियां लिखी हैं और उनकी कुछ ही पंक्तियों ने लोगों के दिलों को जीता है। जावेद ने सीता और गीता, ज़ंजीर, दीवार और शोले की कहानी और डायलॉग लिखे हैं और इन्ही की बदौलत वह मशहूर हुए है।

जावेद का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था और उनके पिता जाँ निसार अख़्तर थे जो प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि थे। जावेद की माता सफिया अख्तर मशहूर उर्दु लेखिका और शिक्षिका थीं। जावेद ने बहुत छोटी उम्र में अपनी माँ को खो दिया और उसके बाद वह थोड़े अकेले हो गए। निजी जीवन के बारे में बात करें तो जावेद ने दो शादियां की है।

आपको बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें दो बच्चे हैं जिनके नाम फरहान अख्तर और ज़ोया अख़्तर। वहीँ जावेद की दूसरी पत्नी का नाम शबाना आज़मी है जो एक एक्ट्रेस हैं। वैसे जावेद पद्मश्री, पद्मभूषण और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और वह ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर मुद्दे पर जावेद को अपनी राय रखते हुए देखा जा चुका है। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

यदि पाना चाहते है शनिदेव के प्रकोपों से मुक्ति, तो शनिवार को जरूर खाएं ये 5 चीजें

बिग बॉस 14 से जुड़े इस शख्स की दर्दनाक हादसे में हुई मौत, टीवी जगत में छाई शोक की लहर

घर के सामने बैठी कुतिया के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -