इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है जस्सी गिल और धनश्री वर्मा का गाना ‘ओए होय होय’
इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है जस्सी गिल और धनश्री वर्मा का गाना ‘ओए होय होय’
Share:

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को उनकी आवाज और उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। जस्सी एक बेहतरीन सिंगर है और अब तक कई गाने गा चुके हैं। जस्सी का उनके फैंस में एक अलग ही क्रेज है। यही कारण है कि लोग उनके नए गानों को लेकर बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में ​जस्सी का नया म्यूजिक वीडियो ‘ओए होय होय’ आया है जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में जस्सी के साथ मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा नजर आ रहीं हैं। आप देख सकते हैं दोनों का अंदाज बेहतरीन है और दोनों को लोगों काफी पसंद कर रहे है।

वैसे दोनों का यह गाना एक डांस नंबर है। यह म्यूजिक वीडियो 12 मार्च को रिलीज किया गया है और अब यह धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में धनश्री वर्मा का डांस देख लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। वहीं जस्सी के साथ उनकी परफॉर्मेंस का सभी आनंद ले रहे हैं। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर लोगों की ख़ुशी के ठिकाने नहीं है। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि म्यूजिक वीडियो ‘ओए होय होय’ को भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज ने बनाया है। इसे हैप्पी रायकोटी ने लिखा है और अरविंद खैरा ने डायरेक्ट किया है।

इस गाने को एक विशाल सेट पर बनाया गया है जो देखने में काफी प्रभावशाली है। वैसे बीते दिनों ही धनश्री ने इस म्यूजिक वीडियो से जुड़ा एक पोस्टर भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसमे उन्होंने गाने की रिलीज डेट का खुलासा किया था। फिलहाल यूट्यूब पर इसे 6।6 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया है और इसमें कमेंट कर लोग जस्सी और धनश्री की तारीफ़ करते नहीं तक रहे हैं।

क्या आने वाला है 'बूगी वूगी' का नया सीजन? जानिए पूरा सच

इंदौर पुलिस को 'लूटेरी दुल्हन' की तलाश, पुरुषों को इस तरह बनाती थी शिकार

QUAD देशों की बैठक में जो बाइडेन ने कहा कुछ ऐसा कि खिलखिला उठे प्रधानमंत्री मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -