जापान के प्रधानमंत्री शिंजो का भारत दौरा, कई समझौतों पर बनेगी सहमति
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो का भारत दौरा, कई समझौतों पर बनेगी सहमति
Share:

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री के विदेशी दौरो का असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है यहीं कारण है कि अब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे भारत की ऐतिहासिक तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। शिंजो की मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्षिक शिखर वार्ता होगी। वार्ता के दौरान 98000 की प्रस्तावित बुलेट ट्रेन योजना एवं अन्य समझौतो पर करार की होने की संभावना है।

शिंजों की ऐतिहासिक यात्रा में दोनों देशों के बीच आर्थिक समझौतों और भविष्य की नयी रणनीति का ढाॅंचा तैयार किया जाऐगा। हाल ही में प्रधानमंत्री ने जापान का दौरा किया था उस दौरान कई समझौतों पर सहमति बनी थी। अब शिंजो के दौरे के बाद उन समझौतों पर अंतिम मुहर लगाई जाऐगी। साथ ही 98000 की बुलेट ट्रेन योजना और अन्य कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर होंगे। ये दौरा इसलिए भी खास अहमियत रखता हैं क्योंकी इस दौरे में दोंनो देशों के बीच व्यापार और निवेश पर द्विपक्षीय निर्णयों पर सहमति बनने के आसार हैं।

शिंजो यात्रा के दौरान दिल्ली से वाराणसी भी रवाना होंगी। उनका वाराणसी जाना इसलिए भी खास होगा क्योंकी वह मोदी का निर्वाचन क्षेत्र हैं। शिंजों वाराणसी घाट पर प्रसिध्द गंगा आरती का भी दर्शन करेंगे। ज्ञात हैं कि मोदी भी जापान यात्रा के दौरान क्योटो शहर गए थे। मोदी-शिंजों यात्रा के दौरान पूरे चार घंटे वाराणसी में रहेंगे।

जापान के प्रधानमंत्री अपनी भारत यात्रा के दौरान कई उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान दोंनो देशों के बीच आर्थिक, सामरिक और द्विपक्षीय संबंधो पर भी मुलाकात होंगी। हाल ही मोदी की जापान यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधो को एक नए आयाम दिए अब जापान प्रधानमंत्री शिंजों की यात्रा भारत-जापान के बीच एक नये संबंधों की इबारत लिखेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -