पटना में होगी कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली, फिर एक बार दिखेगी विपक्षी ताकत की झलक
पटना में होगी कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली, फिर एक बार दिखेगी विपक्षी ताकत की झलक
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस की होने वाली 'जन आकांक्षा रैली' को लेकर पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सभी उत्साहित दिख रहे हैं। तीन फरवरी को होने वाली इस रैली को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारियां चरम पर चल रही हैं। इस रैली को कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करने वाले हैं।

अमेरिका दे सकता है आसिया बीबी को शरण, संसद में पेश हुआ प्रस्ताव

रैली की तैयारियों का मुआयना करने गांधी मैदान पहुंचे चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि इस रैली में पांच राज्यों के लोग मौजूद रहेंगे। सिंह ने कहा है कि इस रैली को लेकर कांग्रेस के प्रति जनता में गजब का उत्साह है। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस की इस अभूतपूर्व रैली में महागठबंधन के सभी नेताओं को न्योता भेजा गया है, जिसे सभी ने स्वीकार भी कर लिया है। 

बजट 2019 के बाद गिरिराज सिंह की दहाड़, अबकी बार मोदी सरकार 400 के पार

सांसद सिंह ने कहा है कि राष्ट्रिय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के उपेंद्र कुशवाहा भी इस रैली में शामिल होंगे। तैयारियों का निरिक्षण करने पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि कांग्रेस की इस रैली में कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के भी शामिल होने की संभावना है।

खबरें और भी:-

 

सरकार ने बजट में जोड़ी किसान सम्मान निधि, 'आप' बोली इतने में तो पानी भी नहीं आता...

मोदी सरकार के बजट में केवल जुमले, जनता को नहीं हुआ कोई लाभ - मल्लिकार्जुन खड़गे

बजट पेश होने से पहले बोले अखिलेश, तैयार हो जाओ, आने वाला है झूठ का पुलिंदा...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -