पुलिसकर्मी की हत्या के आरोप में हुई जेल, युवा ने खुद की कानून की पढ़ाई, 12 साल तक लड़ने के बाद साबित हुए निर्दोष
पुलिसकर्मी की हत्या के आरोप में हुई जेल, युवा ने खुद की कानून की पढ़ाई, 12 साल तक लड़ने के बाद साबित हुए निर्दोष
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक व्यक्ति ने 12 साल पहले हत्या के एक मामले में फंसाए जाने के बाद अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानून की पढ़ाई की। एक पुलिस अधिकारी की हत्या के आरोप में जेल जाने के 12 साल बाद अब उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। अमित चौधरी 18 साल के थे जब वह 2011 में अपनी बहन की ससुराल बागपत गए थे। तब वहां दो पुलिस अधिकारियों पर हमला हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की जान चली गई थी जबकि दूसरा घायल हो गया था। 
 
इस मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से एक अमित चौधरी भी थे। मित उस समय ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे।  हालाँकि, हत्या के मामले में फंसने के कारण उनके करियर को झटका लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा। दो साल जेल में बिताने के बाद, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और फिर अपने मामले को व्यक्तिगत रूप से संभालने के लिए कानून और LLM की पढ़ाई की। गहन परीक्षण और जांच के बाद कोर्ट ने 12 साल बाद उसे पुलिस अधिकारी की हत्या का दोषी नहीं ठहराते हुए बरी कर दिया।

बरी होने के बाद उन्होंने उन लोगों की मदद करने की इच्छा जताई, जो गलत मामलों में फंस गए हैं और जेल में बंद हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता प्रदान करने का वचन भी दिया है।

भारत में कितने अवैध घुसपैठिए ? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने दाखिल किया हलफनामा

जानिए कब होगा मोहन यादव का शपथ ग्रहण? समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयार हुआ विशाल डोम

लंदन का सबसे महंगा घर खरीदेंगे अदार पूनावाला, कोविशील्ड बनती है इनकी कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -