चुनाव एग्जिट पोल के चक्कर में दैनिक जागरण संपादक गिरफ्तार
चुनाव एग्जिट पोल के चक्कर में दैनिक जागरण संपादक गिरफ्तार
Share:

गाजियाबाद। यूं तो चुनाव पूर्व सर्वेक्षण या एक्जिट पोल को लेकर रोक लगाई गई है मगर इसके बाद भी कई मीडिया संस्थान स्वयं द्वारा एग्जिट पोल करवाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार एग्जिट पोल के प्रकाशन को लेकर प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण समूह के संपादक संजय गुप्ता और महेंद्र मोहन गुप्त पर कार्रवाई की है। दरअसल उनके ठिकानों पर छापा मारा गया है तो दूसरी ओर पुलिस ने जागरण आॅनलाईन हिंदी के संपादक शेखर त्रिपाठी को पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आॅनलाईन पोर्टल पर उत्तरप्रदेश में पहले चरण के चुनाव के बाद एग्जिट पोल का प्रकाशन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया। समाचार पत्र समूह पर आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रकरण दर्ज करवाने के आदेश दिए गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने इस मामले में आदेश दिए थे और फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 जनपद के प्रकरण दर्ज कर दिए। पुलिस ने गाजियाबाद के कौशाम्बी में जागरण आॅनलाईन हिंदी के संपादक शेखर त्रिपाठी के निवास पर छापामारा। ऐसे में उन्हें पकड़ लिया गया। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चुनाव आयोग द्वारा एग्जिट पोल पर पाबंदी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -