कांग्रेस के सत्याग्रह में 'सिख नरसंहार' के आरोपी जगदीश टाइटलर, भड़की भाजपा
कांग्रेस के सत्याग्रह में 'सिख नरसंहार' के आरोपी जगदीश टाइटलर, भड़की भाजपा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त होने के विरोध में पार्टी ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है। इसके लिए कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गाँधी की समाधि के समक्ष ‘संकल्प सत्याग्रह’ किया। इस विरोध प्रदर्शन में 1984 के सिख विरोधी दंगे के आरोपित जगदीश टाइटलर भी शामिल हुए। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस पर भाजपा के नेता आरपी सिंह ने कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि, 'इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस किस तरह का सत्याग्रह कर रही है। सिखों का कातिल (जगदीश टाइटलर) इस सत्याग्रह में शामिल हुआ है। टाइटलर के बगैर कांग्रेस नहीं रह सकती। हर इवेंट में कांग्रेस उन्हें बुलाती है।' आरपी सिंह ने कहा यह सत्याग्रह नहीं, बल्कि सिखों के नरसंहार के आरोपित जगदीश टाइटलर को फिर से स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इस साल फरवरी में टाइटलर को कांग्रेस कमिटी का सदस्य बनाया गया था। उस समय भी विवाद हुआ था।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जगदीश टाइटलर का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'कांग्रेस और गाँधी परिवार केवल OBC विरोधी ही नहीं, सिख विरोधी भी है। 1984 के नरसंहार के लिए आरोपित जगदीश टाइटलर सत्याग्रह पर हैं! यह सत्याग्रह नहीं, कोर्ट, OBC समाज और सिखों के खिलाफ दुराग्रह है। कॉन्ग्रेस ओबीसी के साथ सिखों से भी नफरत करती है।' राहुल गाँधी की सदस्यता निरस्त होने के बाद कांग्रेस के नेता राजघाट पहुँचे हैं। इनमें प्रियंका गाँधी वाड्रा, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे आदि शामिल हैं। यह सत्याग्रह 10 बजे आरंभ हुआ है और शाम को 5 बजे तक जारी रहेगा।

 

दरअसल, राहुल गाँधी ने वर्ष 2019 में कर्नाटक की एक रैली में कहा था कि ‘सारे चोरों के नाम मोदी ही क्यों हैं…. नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी…’। इसके बाद भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसमें सूरत ने कोर्ट ने राहुल गाँधी को 2 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश के अनुसार, उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा ?

'विपक्ष को मिटाना चाहती है BJP': प्रियंका गांधी

'अयोग्य सांसद' ! लोकसभा सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में किए बदलाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -