छत्तीसगढ़ में, गौ हत्या करने वाले को लटका दिया जाएगा
छत्तीसगढ़ में, गौ हत्या करने वाले को लटका दिया जाएगा
Share:

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर हाईस्कूल पहुंचे थे। इस दौरान राज्य में मंत्री केदरार कश्यप और जगदलपुर के विधायक संतोष बाफना उपस्थित थे। यहां पर कार्यक्रम समाप्त कर जैसे ही मुख्यमंत्री जाने लगे मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किए।

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाबद दिया। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि गुजरात में गौवंश संरक्षण को लेकर बना कानून कड़ा कर दिया गया है, उत्तरप्रदेश में गौ हत्या को लेकर कार्रवाई की जा रही है क्या छत्तीसगड़ में भी गौहत्या पर प्रतिबंध लगेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि क्या आपको कहीं ऐसा होते दिखा है।

राज्य में गौहत्या के मामले नहीं आए हैं। यहां पर ऐसा नहीं होता है यदि कोई ऐसा करते माया गया तो फिर उसे लटका दिया जाएगा। मीडियाकर्मियों से उन्हें जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम को सराहा गया है और इसे उत्तरप्रदेश में अपनाए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में उन्होंने पीडीएस माॅडल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

अपर्णा यादव के निमंत्रण पर आज कान्हा उपवन जा सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ

गुजरात में गौहत्या पर होगी उम्र कैद

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -