जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

आगरा: शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबियत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रामभद्राचार्य ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। तत्पश्चात, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। आगरा हरी पर्वत के देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में धर्मगुरु को भर्ती कराया गया है। हाथरस जाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई।  

जगद्गुरु रामभद्राचार्य हाल में हाथरस में रामकथा कह रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनकी तबियत बिगड़ी थी, फिर भी वे कथा बोलते रहे थे। अब वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हॉस्पिटल के बाहर जगदगुरु के अनुयायी एवं शिष्य जमा होने लगे हैं। हालांकि उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अभी तक चिकत्सालय प्रशासन ने कोई हेल्थ बुलेटिन नहीं जारी किया है। शाम तक इस सिलसिले में कोई सूचना सामने आ सकती है।

वहीं, उनकी अचानक खराब हुई सेहत की सूचना कई संतों तक पहुंची तो वे बेहद चिंतित हो गए। उनके मौजूदा हालात को लेकर संत जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, हॉस्पिटल के बाहर उनके शिष्य जुटने लगे हैं। वहीं, हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है। शाम तक उनकी सेहत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

केरल: हत्या के मामले PFI के 15 आतंकियों को सजा सुनाने वाली महिला जज को मिल रहीं धमकियां, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत को अमेरिका से मिलेंगे 31 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, US ने 4 बिलियन डॉलर की बड़ी डील को दी मंजूरी

बारिश और बर्फ़बारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -