215 करोड़ के एक्सटॉर्शन केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED कर सकती है गिरफ्तार ?
215 करोड़ के एक्सटॉर्शन केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस, ED कर सकती है गिरफ्तार ?
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन को 215 करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ED ने बुधवार को चार्जशीट फाइल कर दी है। ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन उजागर होने के बाद से जैकलीन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। जांच एजेंसी का मानना ​​​​है कि जैकलीन जानती थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करने वाला था।

मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडिंस निरंतर वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी। सुकेश ने श्रीलंका में जन्मी अभिनेत्री को महंगे गिफ्ट देने की बात भी कबूल की थी। ED के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट भेजे थे। ED ने अब तक धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA Act) के तहत अभिनेत्री की 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंधों के लिए ED ने अभिनेत्री से कई दफा पूछताछ की थी। कई राज्यों की पुलिस, CBI, ED और आयकर विभाग द्वारा 32 से ज्यादा आपराधिक मामलों में 33 वर्षीय सुकेश चंद्रशेखर की तफ्तीश की जा रही है।

ED ने बताया कि इन गिफ्ट्स के अलावा चंद्रशेखर ने जुर्म के जरिए मिली रकम से सह-आरोपी अवतार सिंह कोचर के जरिए फर्नांडिस के करीबी परिजनों को 1,72,913 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) और 26,740 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 14 लाख रुपये) की राशि भी दी थी। कोचर को अंतरराष्ट्रीय हवाला ऑपरेटर के रूप में जाना जाता है। ED ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने फर्नांडिंस के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए अवैध धन का उपयोग किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी कर वसूला था।

इस फिल्म से मशहूर हुई निधि अग्रवाल

जिनके बदौलत हुए मशहूर, उन्ही को अर्जुन कपूर ने दे डाली सरेआम धमकी, जानिए क्या है मामला?

अल्लू अर्जुन ने ठुकराया 10 करोड़ का 'शराब' का विज्ञापन.., बॉलीवुड अभिनेता धड़ल्ले से बेच रहे 'गुटखा'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -