Video : '​चोगदा' गाने की दीवानी हुई जैकी, डांस कर टीम को कहा आॅल द बेस्ट
Video : '​चोगदा' गाने की दीवानी हुई जैकी, डांस कर टीम को कहा आॅल द बेस्ट
Share:

बॉलीवुड की सबसे क्यूटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार जैकलीन फर्नांडीस भले ही कम फिल्में करती हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहती हैं। जी हां इन दिनों वह इंडिया से बाहर छुट्टियां मना रहीं हैं। वह कहीं भी क्यों न हो अपने इंस्टा अकाउंट पर हर दिन का और हर चीज का अपडेट डालती हैं। हाल ही में जैकी ने इंस्टा हैंडल पर एक विडियो अपलोड किया है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ नाचते हुए नज़र आ रहीं  हैं। 

Gandhi Jayanti 2018: राष्ट्रपिता के इन अनमोल वचन पर आप भी अमल कीजिये

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

जैकलीन ने जो वीडियो अपलोड किया है इसमें वह अपकमिंग फिल्म 'लवयात्री' का फेमस गाना 'चोगदा' पर ठुमके लगाती नज़र आ रहीं हैं। अपने कैप्शन में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि वह इस गाने की उन्हें लत लग गई हैं। चोगदा गाने पर डांस कर आयुष शर्मा और वारीना हुसैन को पहली फिल्म के लिए विश भी किया है। आपको बता दें इस फिल्म लवयात्री के जरिए आयुष और वारीना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। यह फिल्म सलमान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हैं। 5 अक्टूबर को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। 

राधिका आप्टे ने अपनाया ऐसा बोल्ड अवतार जिसे देखकर उड़ गई लोगों की नींद

गौरतलब है जैकलीन आखिरी बार फिल्म रेस 3 में दिखाई दी थी। इसके बाद फिलहाल वह कोई फिल्म नहीं कर रही है। आपको बता दें जैकलीन श्रीलंका से हैं। वह कई बार हिंदी भाषा ठीक से नहीं बोल पाने पर बुरी ​प्रतिकियाओं का शिकार हो चुकी हैं।

बॉलीवुड अपडेट्स 

तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद का चश्मदीद गवाह आया सामने

Video : बेहद खुश नज़र आई नेहा धूपिया, ऐसे किया सेलिब्रेट

सैराट के डायरेक्टर के साथ इस बायोपिक में बिग बी आएगे नज़र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -