शाहरुख खान को देखकर जाने लगे ISRO साइंटिस्ट, फिर किंग खान ने किया कुछ ऐसा कि तारीफ करने लगे फैंस
शाहरुख खान को देखकर जाने लगे ISRO साइंटिस्ट, फिर किंग खान ने किया कुछ ऐसा कि तारीफ करने लगे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में एक इवेंट में इंडियन ऑफ द ईयर 2023 का अवॉर्ड जीता है। इसके बाद उन्होंने बेहद खूबसूरत स्पीच देकर प्रशंसकों और इवेंट में सम्मिलित हुए सितारों का दिल खुश कर दिया। अवॉर्ड और स्पीच के अतिरिक्त शाहरुख खान ने कुछ ऐसा भी किया, जिसने प्रशंसकों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। असल में इस इवेंट में शाहरुख खान से इसरो के एक वैज्ञानिक भी मिले।

इवेंट से वायरल हुए वीडियो में शाहरुख खान को इसरो के वैज्ञानिक Palanivel Veeramuthuvel के साथ पोज करते देखा जा सकता है। इसके पीछे की कहानी बहुत खास है। असल में शाहरुख को अपनी ओर आते देख वैज्ञानिक ने अपनी जगह छोड़ दी थी। वो शाहरुख खान के साथ खड़े होने में नर्वस थे। ऐसे में वो हटकर कहीं और जाने लगे और शाहरुख को खड़े होने की जगह दी। शाहरुख ने जब ये देखा तो उन्होंने वैज्ञानिक का हाथ पकड़कर उन्हें जाने से रोका। अपने बगल में जगह बनाकर उन्हें साथ खड़ा किया तथा पोज दिए।

शाहरुख खान के इस जेस्चर ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोगों ने उन्हें 'असली भारतीय' बता दिया है। प्रशंसक भी शाहरुख खान की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। वही बात यदि Palanivel Veeramuthuvel की करें तो वह चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। शाहरुख और Palanivel को साथ देखना लोगों के लिए अलग ही अनुभव रहा। शाहरुख खान को पिछली बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। 2023 उनके लिए सुपरहिट फिल्मों से भरा रहा। इसमें 'जवान' और 'पठान' की सफलता भी उन्होंने देखी।

कंगना रनौत को मिल गया अपना 'प्यार', मिस्ट्री मैन का हाथ थामे आई नजर

ऐश्वर्या की फैन हुई ट्रांसजेंडर डिजाइनर, इमोशनल होते हुए बोली- 'उन्होंने दी इज्जत और आराध्या को भी सिखाया'

बेटे रणबीर के ऋषि कपूर संग रिश्ते को लेकर नीतू कपूर का शॉकिंग खुलासा, बोली- 'उन्होंने बहुत कुछ खो दिया...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -