इसरो लांच करेगा आज अपना छठां नेविगेशन सैटेलाइट
इसरो लांच करेगा आज अपना छठां नेविगेशन सैटेलाइट
Share:

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान गुरुवार की शाम को अपना 6वां नेविगेशन सैटेलाइट लांच करेगा, जिसका नाम है IRNSS-1एफ। आज शाम 4 बजे इसे आंध्र प्रदेश के श्री हरि कोटा के अंतरिक्ष स्टेशन से लांच किया जाएगा। इसके प्रक्षेपण के लिए पीएसएलवी सी-32 रॉकेट का प्रयोग किया जाएगा।

इसकी मदद से भारत अमेरिका की तरह अपना ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम स्थापित कर सकेगा। बहरहाल जीपीएस अभी भी दुनिया का सबसे सटीक जानकारी देने वाला सिस्टम है। इससे पहले भी इसरो ने इस सीरीज की IRNSS-1ए, 1बी, 1सी, 1डी और 1ई को जनवरी में लांच किया था। एक सैटेलाइट में लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च आता है।

इसरो के अधिकारियों ने बताया कि 4 सैटेलाइट के प्रक्षेपण से हम 18 घंटे तक नेविगेशन प्रदान करने में सक्षम थे, लेकिन पांचवे प्रक्षेपण से हमारी क्षमता 20 मीटर की सटीकता के साथ 24 घंटे की हो गईऔर अब 6वें और 7वें के बाद और सटीक तथा सक्षम हो जाएंगे। इस सीरीज का यह छठां उपग्रह इस साल के अंत तक काम करने लगेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -