एफसी पुणे सिटी ने चेन्नइयन एफसी को दी करारी शिकस्त
एफसी पुणे सिटी ने चेन्नइयन एफसी को दी करारी शिकस्त
Share:

पुणे : स्टार फुटबॉलर मार्सेलिन्हो द्वारा किए गए दो गोलों की बदौलत एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग के पांचवें सीजन के मैच में चेन्नइयन एफसी को 2-1 से हरा दिया। इस मैच के तीनों गोल दूसरे हाफ में हुए। पहले चेन्नइयन के सीके वीनीत ने गोल किया। इसके बाद, मार्सेलिन्हो ने एक मिनट के भीतर लगातार दो गोल कर पुणे को आगे कर दिया। 

लड़खड़ाती, संभलती टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 253 रनों का लक्ष्य

अब भी ऐसी है अंक तालिका 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैच के बाद भी अंकतालिका में कोई अंतर नहीं पड़ा है। पुणे की यह 13 मैचों में चौथी जीत है। उसके हिस्से अभी तक दो ड्रॉ और सात हार हैं। इस मैच से मिले तीन अंकों के साथ पुणे के अब 14 अंक हो गए हैं, लेकिन वह सातवें स्थान पर ही कायम है। वहीं चेन्नइयन की यह 14वें मैच में 11वीं हार है। वह पांच अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर ही है। 

माँ का निधन होने के बाद भी टीम के लिए खेलता रहा ये कैरेबियन खिलाड़ी

ऐसा हुआ पूरा मुकाबला 

जानकारी के लिए बता दें पुणे शुरुआत से ही आक्रमक रही और पहले हाफ में चेन्नइयन से ज्यादा मौके बनाए। पहले ही मिनट में पुणे ने गोल करने का मौका बनाया। चेन्नइयन के डिफेंस ने गलती की और गेंद पुणे के इयान ह्यूम से होकर उनके साथी रोबिन सिंह के पास आ गई। रोबिन ने समय लिया और गेंद पर प्रहार किया। यहां चेन्नइयन के गोलकीपर करणजीत सिंह ने गेंद को अंदर जाने से रोक लिया। 

IND vs NZ ODI : पांचवे और अंतिम वनडे में भी लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी, जाने लाइव स्कोर

फरवरी के अंत तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में होगा पासपोर्ट केंद्र - यशवंत सिन्हा

तीन दिनों तक चलता है किला रायपुर फेस्टिवल, देखकर हर कोई रह जाता है हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -