ISI के एजेंट पाक हाइ कमीशन में भी है : जासूस कैफतुल्लाह
ISI के एजेंट पाक हाइ कमीशन में भी है : जासूस कैफतुल्लाह
Share:

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस कैफतुल्लाह ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद से कई अहम खुलासे किए है। उसने पुलिस को बताया कि भारत स्थित पाकिस्तान के हाइ कमीशन में भी आईएसआई के एजेंट है। पकड़े गए दोनो आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनो के पास कई खुफिया जानकारियाँ हो सकती है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना पर दोनो आरोपियों को दिल्ली से गिरप्तार किया था। इसमें से एक राजौरी के कलाई गांव का रहने वाला है जब कि दूसरा अब्दुल राशिद राजौरी के खुफिया विभाग में सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल के बपद पर तैनात था। इन दोनो के पास से पुलिस ने कई खुफिया दस्तावेज भी बरामद किए है। दस्तावेजों से पुलिस को कई अहम जानकारियाँ मिली है। इससे उन्हें पता चला है कि वे झांसी में सेना के हथियार डीपो में सेंधमारी करना चाहते थे। इसके अलावा उनके कई अन्य नापाक इरादे भी थे।

इस पर पाकिस्तान ने पहले ही खंडन कर दिया है। दिल्ली पुलिस के हाथों जो दस्तावेज लगे है, उस पर कॉल्ड ऑर्डर ऑफ बैटल लिखा हुआ है। 7 दिसंबर तक दोनो पुलिस की हिरासत में है। इसके अलावा आईएसआई ने दो राष्ट्रीय राइफल के भी ठिकानों पर हमला बोलने की तैयारी की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -