इशिता और अभिषेक जल्द करने वाले है शादी
इशिता और अभिषेक जल्द करने वाले है शादी
Share:

‘ये हैं मोहब्बतें‘ में लीड रोल में नजर आने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रि‍पाठी ने अभी जनवरी में ही विवेक दहिया से सगाई की है. दोनों बहुत जल्दी शादी करने वाले है. दिव्यांका त्रि‍पाठी और विवेक दोनों अपने रिलेशन को ज्यादा लम्बा नही खींचना चाहते है. दोनों के परिवार वाले शादी के लिए जुलाई के बाद की तारीख का बोल रहे है. दिव्यांका और विवेक दोनों मानसून के महीने में शादी करना चाहते है.

विवेक दहिया ने कहा है कि अगर उनकी शादी जुलाई में नहीं होती है तो फिर वे अपनी शादी नवम्बर महीने में करेंगे. दिव्यांका और विवेक 2016 में ही शादी करेंगे यह बात तो पक्की है. इन दोनों को हर जगह साथ देखा जाता है. वैलेंटाइन डे पर विवेक अपनी होने वाली पत्नी दिव्यांका को श्रीलंका लेकर गए थे.

दिव्यांका त्रि‍पाठी ने अपने एक इंटरव्यू में बोला है कि वे विवेक से बहुत प्यार करती है उनके प्यार की कोई हद नही है. दिव्यांका ने बताया कि विवेक उनको रोज इम्प्रेस करते है. विवेक बहुत अच्छे है और उनका बहुत ध्यान भी रखते है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -