क्या कांग्रेस के बाद अब गांधी परिवार में भी पड़ गई दरार ? राहुल की यात्रा में नहीं पहुंची बहन प्रियंका !
क्या कांग्रेस के बाद अब गांधी परिवार में भी पड़ गई दरार ? राहुल की यात्रा में नहीं पहुंची बहन प्रियंका !
Share:

लखनऊ: क्या देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले सियासी परिवार, गांधी फैमिली में सब कुछ सही नहीं चल रहा है? यह मुद्दा सत्ताधारी दल भाजपा ने तब उठाया है, जब प्रियंका गांधी ने ऐन वक्त पर अपनी योजना बदलते हुए उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया। हालांकि, प्रियंका ने इसके लिए बीमारी का बहाना बनाया है, मगर इस बहाने कुछ अटकलों को हवा देने का काम शुरू हो गया है।

 

दरअसल, शुक्रवार (16 फ़रवरी) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी पहुँच चुकी है। कांग्रेस की तरफ से तैयारी के मुताबिक, बहन प्रियंका को चंदौली में राहुल गांधी के स्वागत करने का कार्यक्रम था। दोनों साथ में वाराणसी पहुँचने वाले थे। मगर, एन वक्त पर प्रियंका का आना रद्द हो गया। उन्होंने बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने को इसकी वजह बताया। इसके बाद प्रियंका वाड्रा ने इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।' 

वाराणसी में प्रियंका की प्रतीक्षा हो रही थी। उनके वाराणसी नहीं पहुंचने पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई। उन्होंने अपनी बीमारी कि बात कहकर तमाम चर्चा पर विराम लगाने का प्रयास किया है। मगर, इस पर्दादारी की कोशिश पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने कहा कि हर किसी को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जब यात्रा 2.0 शुरू हुई, तब भी प्रियंका गांधी गायब थीं और अब जब राहुल की यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंची तो भी प्रियंका नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी पर स्वामित्व के लिए दोनों भाई-बहन के बीच बढ़ी दूरी अब खुलकर सामने आ चुकी है।

'हम डूरंड लाइन को नहीं मानते, बॉर्डर के उस तरफ भी है अफगानिस्तान..', तालिबान ने पाकिस्तान को फिर हड़काया

रवीश कुमार पर क्यों भड़कीं राष्ट्रीय निशानेबाज़ तारा शाहदेव ?

शर्मनाक! MP में सरेआम बुजुर्ग महिला के कपड़े फाड़कर मुंह में भरा मानव मल, लगाया ये गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -