कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं अशोक गहलोत ? बयान में दिया बड़ा इशारा
कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं अशोक गहलोत ? बयान में दिया बड़ा इशारा
Share:

जयपुर: कांग्रेस पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, बीते कई दिनों ये सवाल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब से राहुल गांधी ने खुद के इस रेस से बाहर करने की बात कही है, ये अध्यक्ष पद को लेकर संग्राम और अधिक दिलचस्प हो गया है। अभी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर भी चर्चा हो रही है, मगर वे खुद अभी के लिए राजस्थान छोड़ने को राजी नहीं हैं। ऐसे में गहलोत ने एक और बयान देकर सभी को हैरान कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए इशारा कर दिया है कि जो भी आदेश होगा, मैं उसके लिए तैयार हूं। चूरू पहुंचे सीएम गहलोत ने प्रेस से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि, आज तक मैंने कभी भी अपने लिए लॉबिंग नहीं की है। जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई, मैंने उसे निभाया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने आगे कहा कि, आज संकट की स्थिति में जब देश में लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की जा रही है। यहां तक कि प्रेस की स्वतंत्रता भी खतरे में है, इस वक़्त हम सब को मिलकर काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

गहलोत ने कहा कि, यदि पार्टी ने फैसला लिया है और मुझे कहा जाएगा तो मैं एक बार फिर से बगैर सवाल किए पार्टी का साथ दूंगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी हो सकता है वो करूंगा। जानकारों के माने तो अशोक गहलोत 24 सितंबर को अपना नामांकन कर सकते हैं। वहीं, आगामी 1 अक्टूबर को निर्विरोध निर्वाचन की भी संभावना जाहिर की जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का अभियान रोकने में जुटी 'ममता' की पुलिस.., बंगाल में आज घमासान

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हुई कम्युनिस्ट पार्टी.., शेयर किया 'राहुल' का कार्टून

'मोदी के बोलने से क्या होगा...', तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -