यमुना अब भी जहरीली! केजरीवाल सरकार का दावा- हमने सफाई पर खर्च किए 6857 करोड़
यमुना अब भी जहरीली! केजरीवाल सरकार का दावा- हमने सफाई पर खर्च किए 6857 करोड़
Share:

नई दिल्ली:  अरविंद केजरीवाल जब 2013 में पहली बार दिल्ली के सीएम बने थे, इसके बाद से ही वे वादा कर रहे हैं कि, 'यमुना को साफ़ कर दूंगा और मैं खुद आपके साथ डुबकी लगाऊंगा।' किन्तु, आज उन्हें सीएम बने हुए 10 साल होने को आए, न तो यमुना साफ़ हुई और न केजरीवाल जी ने डुबकी लगाई। अब ये जानकारी सामने आई है कि, दिल्ली में यमुना की सफाई के नाम पर AAP सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए हैं और यह जानकारी खुद केजरीवाल सरकार के पर्यावरण विभाग ने विधानसभा के अंदर दी है। वहीं, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) का कहना है कि, यमुना का पानी अब भी जहरीला बना हुआ है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि, यदि यमुना साफ नहीं हुई है, तो वो पैसा कहाँ गया, जो इसकी सफाई के नाम पर खर्च किया गया बताया जा रहा है ? 

दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यमुना की सफाई के लिए वर्ष 2017 से 2021 तक 6856.91 करोड़ रुपए खर्च किए गए। प्रति वर्ष नदी की सफाई पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने के बावजूद DPCC की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली में यमुना नदी पूरे साल प्रदूषित ही रहती है। फरवरी 2023 में जारी की गई DPCC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह पर नदी शहर से बाहर निकलती है, उस जगह पर नदी के जल में फीकल कोलीफॉर्म (Faecal coliform) सामान्य से 500 गुना ज्यादा पाया गया था।

बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल कई दफा यमुना की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे कर चुके हैं। हाल ही में वर्ष 2023-24 के बजट में केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के लिए 1028 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। इस समय भी सीएम केजरीवाल ने अपना पुराना वादा दोहराते हुए कहा था कि अगले चुनावों तक यमुना इतनी साफ हो चुकी होगी कि वे भी इसमें डुबकी लगाएँगे। दिल्ली सरकार द्वारा यमुना की सफाई के लिए तारीख दर तारीख जारी करने का सिलसिला लगभग 8 वर्षों से चल रहा है। लेकिन, हर साल छठ पूजा के दौरान यमुना नदी की जो तस्वीरें सामने आती हैं, वो ये बताती है कि, यमुना की स्थिति जस की तस ही है।  फिर घूम-फिरकर वही सवाल खड़ा हो जाता है कि, जब पूरे साल यमुना प्रदूषित ही रहती है, तो ये हज़ारों करोड़ रुपए गए कहाँ ? 

राजनेताओं के बाद अब आतंकियों के निशाने पर RSS, 30 लोगों की सूची जारी, हत्या की प्लानिंग!

'चाहें तो अयोध्या आकर रहें..' बंगला विवाद के बीच राहुल गांधी से हनुमानगढ़ी के संत का अनुरोध

CM केजरीवाल के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी हुआ लापता, 10 दिनों से कोई सुराग नहीं, भटक रहे परिजन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -