चचेरी बहन से शादी करना चाहता था इरशाद, नहीं मानी तो कर डाली हत्या
चचेरी बहन से शादी करना चाहता था इरशाद, नहीं मानी तो कर डाली हत्या
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े एक लड़की की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़की का शव बरामद हुआ है। रॉड से हमला करके लड़की का क़त्ल कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में छात्रा के मौसेरे भाई को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है की निकाह से इनकार पर हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी यूपी के औरेया से है। आरोपी का नाम इरफ़ान बताया जा रहा है, जिसे अरेस्ट कर लिया गया है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए DCP साउथ चंदन चौधरी ने कहा, हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला था । उसके शव के पास एक लोहे की रॉड बरामद हुई थी। शुरुआती जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया है। आगे की छानबीन जारी है। साउथ दिल्ली की DCP चंदन चौधरी ने बताया है कि, 'घटना पार्क के अंदर हुई। मृतका एक कॉलेज छात्रा है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर कई चोटें आईं हैं। एक रॉड भी थी जो उसके शव के पास से बरामद हुई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।' पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है। इसके अलावा CCTV फुटेज को भी खंगाला जा सकता है।

साउथ DCP ने कहा था कि, 'लड़की की आयु 22-23 साल है। वह कॉलेज स्टूडेंट है। यह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई हुई थी। यहां पर करीब युवा लड़के-लड़कियां घूमते हैं। बगल में अरबिंदो कॉलेज भी है। उसके सिर में चोट लगी है, लोहे की रॉड से मारा गया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

MP में निर्भया जैसी वारदात! 11 वर्षीय मासूम का सामूहिक बलात्कार कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार

रील बनाने किए लिए iPhone खरीदना था..! इसलिए बंगाल के दंपत्ति ने अपने 8 माह के बच्चे को 2 लाख में बेच डाला

दिल्ली में घटी एक और खौफनाक वारदात, कॉलेज के बाहर सरेआम किया लड़की का क़त्ल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -