इरमा के कारण गुल हो गई बिजली, अस्पताल में मरीजों की मौत
इरमा के कारण गुल हो गई बिजली, अस्पताल में मरीजों की मौत
Share:

फ्लोरिडा। अमेरिका में इरमा तूफान कहर बरपा रहा है। इस चक्रवाती तूफान के चलते सबसे अधिक डिज़ास्टर फ्लोरिडा में हुआ है। हालात ये हैं कि प्रभावितों को चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिसमें भर्ती 6 रोगियों की मौत हो गई। तूफान के चलते कुछ अन्य क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों में इस प्राकृतिक आपदा से लगभग 8 लोगों की मौत हो गई।

लोगों को तूफान के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ गया है। तूफान से क्षेत्र की इलेक्ट्रिसिटी सप्लाय कट हो गई। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग अंधेरे का सामना करने के लिए मजबूर हो गए। लोगों के घरों में विद्युत सप्लाय बाधित रही। ब्रोवार्ड कांऊट मेयर बारबारा शैरिफ के अनुसार बिजली संकट के कारण अस्पताल में वृद्ध लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का आंकलन करने वाली संस्था कारेन क्लार्क एंड़ कंपनी के मुताबिक इरमा चक्रवाती तूफान से अमेरिका में 18 अरब डालर और कैरिबियाई क्षेत्रों में सात अरब डाॅलर के नुकसान का अनुमान है। इरमा का असर कैरेबिया, अटलांटिक आदि क्षेत्रों में भी देखने को मिला।

हाॅलीवुड में चिकित्सालय में 5 वृद्ध लोगों की मौत हो गई। दरअसल इन लोगों को श्वास लेने में परेशानी का अनुभव हुआ। ये लोग उपयुक्त एयर कंडीशन्ड में नहीं थे। जिसके चलते इन्हें श्वसन संबंधी परेशानी हुई। मगर उपचार के दौरान इन लोगों को बचाया नहीं जा सका। इसके पहले ह्यूस्टन नामक तूफान अमेरिका में कहर बरपा चुका है जिसमें करीब 60 लोग मारे गए थे।

फ्लोरिडा में गहराया इरमा तूफान का खतरा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की ट्रंप की निंदा

अमेरिका में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की सेवाऐं रहेंगी कंटीन्यू

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -