भारत के 9 नाविकों को रिहा करेगा ईरान, सुषमा ने दिया धन्यवाद
भारत के 9 नाविकों को रिहा करेगा ईरान, सुषमा ने दिया धन्यवाद
Share:

नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत के 9 नाविकों को रिहा करने के लिए ईरान का धन्यवाद दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे ईरान का धन्यवाद देते हैं। वे जहाज चालक दल के सदस्य नाविकों को तस्करी के आरोप में पकड़े जाने के संबंध में अपना बयान दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने ईरान का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये आरोपी पिछले दो वर्षों से जेल में बंद थे। उन्होंने मंगलवार को जेल से मुक्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बेहद खुशी हो रही है। वे काफी खुश हैं और उनकी उम्मीदें भी खरी उतर गई हैं।

अगस्त माह में पकड़े गए इन नाविकों में से एक सुशील की बहन अपनी मां के साथ मिलने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने निवेदन किया था क वे अपने भाई को राखी से पहले घर लेकर जाऐं। राखी में करीब 10 दिनों का समय शेष था। उन्होंने कहा कि वे इस बात से प्रसन्न हैं कि भाईदूज से पहले उनका भाई उनके पास वापस लौट रहा है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा यह भी कहा गया कि ये नाविक पहले ही 2 वर्ष की सजा को काट चुके हैं। मगर उन पर लगाया गया जुर्माना बहुत अधिक था। ये लोग जुर्माने की यह राशि नहीं चुका पाते। ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के भारत आने पर केंद्र सरकार ने उनसे इस बारे में चर्चा की और भारतीय नाविकों की रिहाई की मांग की, जिसके बाद ईरान की सरकार ने यह प्रयास किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -