दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, जानिए कौन हैं IPS संजय अरोड़ा
दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर, जानिए कौन हैं IPS संजय अरोड़ा
Share:

नई दिल्ली: तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी संजय अरोड़ा को रविवार को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले अरोड़ा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के DGP के पद पर तैनात थे। अरोड़ा गुजरात कैडर के IPS अफसर राकेश अस्थाना की जगह लेंगे, जो करीब 38 वर्ष की सेवा के बाद रविवार को रिटायर हुए हैं।

अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त करने के साथ ही अस्थाना के सेवा विस्तार को लेकर जारी चर्चाओं पर भी विराम लग गया। इससे पहले रविवार को राकेश अस्थाना को पुलिस लाइंस में और बाद में पुलिस हेडक्वार्टर में विदाई दे दी गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने कार्यकाल में साथ देने के लिए सभी साथी अधिकारियों को शुक्रिया कहा। बता दें कि अरोड़ा एक समय में तमिलनाडु पुलिस के उस विशेष कार्यबल (STF) का हिस्सा थे, जिसने कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को बाद में ढेर कर दिया था। अरोड़ा (57) दिल्ली पुलिस का नेतृत्व करने वाले लगातार दूसरे गैर-AGMUT कैडर के IPS अधिकारी हैं। इसके साथ ही 1978 में दिल्ली पुलिस अधिनियम पारित होने और एक कमिश्नरेट की स्थापना के बाद से तीसरे ऐसे अफसर हैं। अरोड़ा और अस्थाना से पहले, यूपी कैडर के 1966 बैच के IPS अधिकारी अजय राज शर्मा को 1999 में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया था, जब लालकृष्ण आडवाणी केंद्रीय गृह मंत्री थे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है और इसके अधिकारी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर से संबंधित होते हैं। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सक्षम प्राधिकार ने अरोड़ा की अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी अरोड़ा आज यानी सोमवार (1 अगस्त) को कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। 

पिछले 3 साल में पुलिस की गोली से नहीं मरा एक भी निर्दोष व्यक्ति- जम्मू कश्मीर के LG का दावा

देश में मंकीपॉक्स से पहली मौत दर्ज, UAE में ही संक्रमित हो गया था शख्स, जब भारत पहुंचा तो..

क्या आपको बिजली बिल पर चाहिए सब्सिडी ? दिल्ली में घर-घर जाएगा CM केजरीवाल का पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -