IPL 2023: कोहली ही नहीं, धोनी से भी पंगा ले चुके हैं गौतम गंभीर ! इरफ़ान पठान ने सुनाया किस्सा
IPL 2023: कोहली ही नहीं, धोनी से भी पंगा ले चुके हैं गौतम गंभीर ! इरफ़ान पठान ने सुनाया किस्सा
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के मतभेद सामने कई बार आ चुके हैं। माना जाता है कि विराट के अलावा गंभीर के संबंध भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी अच्छे नहीं रहे हैं। गंभीर कई दफा कुछ ऐसी बातें पब्लिकली बोल चुके हैं, जिससे लगता है कि वह कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। हाल ही में IPL 2023 में कोहली और गंभीर के बीच एक बार फिर टकराव देखने को मिला था। 

गंभीर लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) के मेंटॉर हैं, वहीं विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हैं। 1 मई को दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था और इस मैच के बाद विराट और गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। अब गौतम गंभीर को लेकर उनके ही पूर्व साथी खिलाड़ी इरफान पठान ने ऐसी बात कह दी है, जो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, IPL 2023 में बुधवार को लखनऊ में ही LSG और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का मैच होना था। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। लेकिन, बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया था। 

इस मुकाबले से पहले हुई चर्चा में इरफान पठान ने कहा था कि, 'जब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान हुआ करते थे, तब उन्होंने धोनी के ईगो के साथ खिलवाड़ किया था। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं इतने वर्षों में, जो धोनी को परेशान करने में सफल हुए थे।' उस वक़्त इरफान पठान धोनी के साथ पुणे सुपर जायन्ट्स टीम के लिए खेल रहे थे। इरफान ने कहा कि गंभीर की इस हरकत से धोनी एकदम अंदर तक परेशान हो गए थे। पठान ने कहा कि, 2016 में पुणे सुपर जायन्ट्स और कोलकाता का मैच चल रहा था, तब KKR के कप्तान गंभीर थे। गंभीर ने उस समय T20 मैच में धोनी के खिलाफ टेस्ट मैचों वाली फील्डिंग लगा दी थी। इस मैच की चर्चा काफी समय तक होती रही थी। बता दें कि, गंभीर की कप्तानी में कोलकाता दो बार IPL चैंपियन बन चुका है।

IPL 2023: झगड़ा कोहली से हुआ, फिर रजत शर्मा पर क्यों भड़क पड़े गौतम गंभीर ?

IPL 2023: कोहली-गंभीर के झगड़े में यूपी पुलिस की एंट्री, क्या अब होगा एक्शन ?

WTC फाइनल से पहले टेस्ट में नंबर-1 बनी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -