अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर इस आयु के मतदाताओं का होगा सम्मान
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर इस आयु के मतदाताओं का होगा सम्मान
Share:

उज्जैन/ब्यरो। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता अत्यन्त महत्वपूर्ण पक्ष है, जिनकी सक्रिय सहभागिता से प्रजातांत्रित प्रणाली का सफल संचालन हो रहा है। अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस दिन 100 वर्ष या इससे अधिक के वरिष्ठ मतदातागण का सम्मान मतदान की जागरूकता में वृद्धि हेतु एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

इन वरिष्ठ मतदाताओं को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को सम्मानित किया जाना है। प्रदेश के कुल 52 जिलों की 230 में से 226 विधानसभा क्षेत्रों में 4927 वृद्धजन हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष या इससे अधिक है। इनमें श्योपुर जिले में 13 एवं उज्जैन जिले में अधिकतम 376 मतदाता 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं। सम्मान किये जाने हेतु ऐसे मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जाना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये हैं कि उक्त भौतिक सत्यापन के लिये बीएलओ को ceomadhyapradesh.nic.in  की वेब साइट की लिंक से सम्मान एप डाउनलोड करना है। एप के माध्यम से जानकारी सबमिट करें। इसका पासवर्ड बीएलओ का मोबाईल नम्बर होगा। बीएलओ से मतदाता केन्द्र में 100 वर्ष या 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता निवासरत हों, उनकी जानकारी 9 सितम्बर तक फिडिंग करायें, जिससे वृद्धजनों का सम्मान प्रभावी ढंग से किया जा सके। एक अक्टूबर को मतदान केन्द्र पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में पृथक से निर्देश जारी किये जायेंगे। तकनीकी सहायता हेतु वेब डिजाईनर श्री राहुल वाघमारे मोबाईल नम्बर 9752174281 से सम्पर्क किया जा सकता है।

सुभासपा में ओपी राजभर के खिलाफ शुरू हुई बगावत, महेन्‍द्र राजभर ने दिया इस्तीफा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा की अदाएं हर किसी को कर रही दीवाना

युवाओं में तेजी से फ़ैल रहा है प्रोस्‍टेट कैंसर, होने से पहले मिलते हैं ये संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -