विदेशी धरती से भारतीय लोकतंत्र का अपमान ! पीएम मोदी ने पहली बार राहुल गांधी को दिया जवाब
विदेशी धरती से भारतीय लोकतंत्र का अपमान ! पीएम मोदी ने पहली बार राहुल गांधी को दिया जवाब
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर चुप्पी तोड़ी है। पीएम मोदी ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए गए हैं। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा से पहले भाजपा कर्नाटक में बेहद सक्रिय नज़र आ रही है। पीएम मोदी रविवार (12 मार्च) को एक बार फिर राज्य के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे हैं। 

पीएम मोदी ने मांड्या में संबोधित करते हुए कहा कि, 'भारत न सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए गए, कुछ लोग निरंतर भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।' पीएम मोदी ने कहा है कि, 'कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने’ का सपना देख रही है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है, जबकि मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने और गरीबों के जीवन को सरल बनाने में व्यस्त हैं।' 

हुबली धारवाड़ में पीएम मोदी ने कई प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। कर्नाटक दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उनके लंदन में दिए बयान को लेकर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए गए थे। भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। विश्व की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

'झारखंड में हुआ हज़ारों करोड़ का शराब घोटाला, CBI जांच हो..', पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का दावा

कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी

दिल्ली: शराब घोटाले के बीच विधायकों के वेतन में जबरदस्त इजाफा, ढाई गुना बढ़ी CM की सैलरी !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -