वापस मिल MYH से चोरी हुआ बच्चा, थाने के बाहर छोड़ गई आरोपी महिला
वापस मिल MYH से चोरी हुआ बच्चा, थाने के बाहर छोड़ गई आरोपी महिला
Share:

इंदौर: महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) से बीते रविवार को एक नवजात चोरी हो गया था जो अब 5 दिन बाद यानी शुक्रवार को मिल गया है। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे को संयोगितागंज पुलिस थाना परिसर में एक महिला छोड़ गई और वहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। कहा जा रहा है यह वही महिला है, जिसने बच्चे को चोरी किया था। इस मामले में निगम के सफाई कर्मी सुबह पहुंचे और परिसर की सफाई करने लगे तभी एक महिलाकर्मी ने बच्चे को देखा।

उसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को बुलाया। बाद में इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चे को MYH पहुंचा दिया है। कहा जा रहा है कि बच्चा सकुशल है और परिजन मयूर ने बताया कि 'पुलिस ने बच्चा मिलने की सूचना दी है। हमने अभी बच्चे को नहीं देखा है। देखने के बाद ही संतुष्टि होगी।' इस मामले में पुलिस का कहना है साढ़े 6 से पाैने 7 बजे के बीच एक महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वह कपड़े में लिपटा बच्चा लेकर थाना परिसर में आई और उसे छोड़कर चली गई। उसने जिस जगह पर बच्चे को छोड़ा था वह पार्किंग स्थल वाला एरिया है। इस वजह से महिला का चेहरा साफ़ नहीं दिखा।

अब अन्य सीसीटीवी की मदद से बच्चे को रखने वाले की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बच्चे को जांच के बाद एमवायएच की पीआइसीयू में भर्ती करवा दिया गया है। खबरों के अनुसार नवजात को सुबह छह बजे के करीब छोड़ा गया है।

छठ पर नीतीश कुमार ने लोगों को दिए यह तीन बड़े तोहफे

विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छ शौचालय प्रतियोगियों और विजेता को मिला अवार्ड

ये हैं वर्ष 2020 के सबसे खराब पासवर्ड, 1 सेकेंड में हो जाते हैं क्रैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -