कांग्रेस ने फूंका कालीचरण महाराज का पुतला, कही ये बड़ी बात
कांग्रेस ने फूंका कालीचरण महाराज का पुतला, कही ये बड़ी बात
Share:

इंदौर: महात्मा गांधी पर अशोभनीय बयान देने वाले कालीचरण महाराज को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीती गर्मा रही है। इंदौर में कांग्रेस ने कालीचरण महाराज का पुतला जलाया है। उनके विरुद्ध देशद्रोह की शिकायत दायर करने की मांग की है। इससे पूर्व बुधवार को कालीचरण महाराज पर कांग्रेस नेता ने 30 हजार रुपये के इनाम का एलान किया था।

गौरतलब है कि महात्मा गांधी के खिलाफ कालीचरण महाराज ने अशोभनीय बयान दिया था। उन्होंने नाथूराम गोडसे को महात्मा कहा था। इस केस में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज के विरुद्ध तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तत्पश्चात, कालीचरण महाराज का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि धर्म संसद में बोले गए अपने शब्दों पर उनको कोई दुःख नहीं है। वे गांधी से नफरत करते हैं। यदि मृत्युदंड भी दिया जाएगा तो कबूल है।

साथ ही उन्होंने वीडियो में महात्मा गांधी पर कई प्रकार के इल्जाम भी लगाए तथा कहा कि हिंदुत्व के लिए उन्होंने क्या किया। इस घटनाक्रम के पश्चात् कांग्रेस ने आपत्ति व्यक्त की तथा बृहस्पतिवार को इंदौर में शहर कांग्रेस ने कालीचरण महाराज का पुतला जलाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कालीचरण के इस बयान के पीछे राजनीतिक फायदा लेने की मंशा दिखाई दे रही है। कालीचरण महाराष्ट्र से पार्षद का चुनाव लड़कर हार चुका है ऐसे में अब फिर से किसी विशेष दल के नजदीक जाने का प्रयास कर रहा है। 

अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने दायर की 7000 पन्नों की चार्जशीट, इन लोगों के नाम आए सामने

मुसलामानों के बाद अब मोदी सरकार का नया टार्गेट ईसाई .., कांग्रेस नेता चिदंबरम का आरोप

NCP नेता एकनाथ खडसे की बेटी की कार पर बदमाशों ने किया अटैक, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -