मास्क हटाने पर निगमकर्मियों और महिला के बीच हुआ विवाद
मास्क हटाने पर निगमकर्मियों और महिला के बीच हुआ विवाद
Share:

इंदौर: इन दिनों कोरोना से बचने के लिए सभी को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है। वहीं अगर कोई बिना मास्क के नजर आ रहा है तो उसका चालान काटा जा रहा है। वहीं इस समय मास्क को लेकर निगम द्वारा की जाने वाली चालानी कार्रवाई के बीच लगातार विवाद भी हो रहे हैं। बीते दिनों ही एक विवाद सामने आया था जो आजाद नगर चौराहे पर हुआ था। यहाँ बीते शुक्रवार को निगमकर्मी को बर्खास्त किया गया था और एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी कर दिया गया था। अब इसी बीच शुक्रवार रात में ही एक और विवाद सामने आया। जी दरअसल यह विवाद भी मास्क को लेकर हुआ है और यह विवाद पाटनीपुरा चौराहे पर हुआ। इस दौरान निगमकर्मियों ने चालानी कार्रवाई के लिए महिला को रोका।

वहीं महिला का कहना था कि 'उसे शुगर की दिक्कत है, इसलिए थोड़ी देर के लिए मास्क हटाया है।' इस बीच चालानी कार्रवाई को लेकर दोनों में बहस हो गई और जब लोगों ने निगम के वाहन को देखा तो उस पर से नंबर गायब था। यह सब देखने के बाद लोग निगमकर्मियों पर ही चालानी कार्रवाई के लिए लड़ने लगे। लोगों का कहना था कि वे खुद नियम का पालन नहीं कर रहे और आम जनता को परेशान कर रहे हैं। इस मामले में नंदा नगर के मनोहर रघुवंशी ने कहा, 'हम मैडम के साथ पाटनीपुरा से गुजर रहे थे। मैडम के चेहरे मास्क नहीं था। इस पर इन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और चालान बनाने लगे। जबकि इनकी जो गाड़ी है, उसमें खुद नंबर नहीं है। इनका चालान कौन बनाएगा। बात की तो कहते हैं कि हम विधायक जी के पहचान वाले हैं, उन्हीं को यहां बुला लेता हूं। ये विधायक के नाम पर आम जनता को धमका रहे हैं। जनता पहले ही परेशान है। अपना जीवन यापन नहीं कर पा रही है और ये दो-चार सौ का चालान बना रहे हैं।'

वहीं इस मामले में महिला ने कहा, 'मुझे शुगर की दिक्कत है, इसलिए थोड़ी देर के लिए मास्क निकाला था। इस पर इनका कहना है कि मास्क नहीं लगाना तो घर पर बैठो। बाहर क्यों निकल रहे हो। हालांकि निगमकर्मियों का कहना था कि मास्क तो लगाना ही पड़ेगा ना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और करीब आधे घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। बाद में वहां मौजूद पुलिस जवानों ने मामले को शांत कर सभी को रवाना किया।'

MP उपचुनाव: कांग्रेस जारी करेगी अपनी दूसरी लिस्ट, दो दिन में होगा नामों का ऐलान

12वीं पास युवा भी पा सकते है सरकारी नौकरी, यहाँ करे आवेदन

आज होगी सूरत डायमंड एसोसिएशन की पहली कार्यकारी बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -