2021 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-3
2021 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-3
Share:

दिल्ली: इसरो लगातार अंतरिक्ष में नए नए कीर्तिमान स्थापित करने में लगा हुआ है. इस कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है. जी दरअसल इसरो 2021 की शुरुआत में चंद्रयान 3 लांच कर सकता है. खुद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बेटे रविवार को इस बारे में जानकारी दी है. जी दरअसल चंद्रयान-2 के विपरित इसमें ‘ऑर्बिटर’ नहीं होने के बारे में कहा गया है, लेकिन हाँ इसमें एक ‘लैंडर’ और एक ‘रोवर’ हो सकता है. आपको याद हो बीते साल सितंबर में चंद्रयान-2 की चंद्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग’ के बाद इसरो ने इस साल के अंतिम महीनों के लिये एक अन्य अभियान की योजना बनाई थी.

इस बीच कोरोना वायरस महामारी आ गई और उसके बाद लॉकडाउन लग गया जिसने इसरो की कई परियोजनाओं को प्रभावित किया और चंद्रयान-3 जैसे अभियान में देर हो गई. अब जितेंद्र सिंह के हवाले से जारी किये गए एक बयान में कहा गया है, 'जहां तक चंद्रयान-3 की बात है तो इसका प्रक्षेपण 2021 की शुरूआत में कभी भी होने की संभावना है. चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का ही पुन: अभियान होगा और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ही एक लैंडर और एक रोवर होगा.'

इसके आलावा जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि 'इसरो के प्रथम चंद्र अभियान ने कुछ चित्र भेजे हैं जो प्रदर्शित करते हैं कि चंद्रमा के ध्रुवों पर जंग सा लगता दिख रहा है. नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि पृथ्वी का वातावरण चंद्रमा की भी रक्षा कर रहा हो.' वैसे अब यह देखना काफी बेहतरीन होगा कि चंद्रयान 3 कब लांच होगा...?

सामने आई सूरज की अब तक की सबसे साफ फोटोज, वैज्ञानिकों ने कहा HD तस्वीर

कंगना को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, इस दिन आएंगी मुंबई

इस जिले में हो रही थी भरमार तम्बाकू की तस्करी का व्यापार, टास्क फोर्स ने मारा छापा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -