सुर्ख़ियों में छाए भारतीय मूल के रूसी MLA अभय सिंह, बताया क्यों रूस ने किया यूक्रेन पर अटैक?
सुर्ख़ियों में छाए भारतीय मूल के रूसी MLA अभय सिंह, बताया क्यों रूस ने किया यूक्रेन पर अटैक?
Share:

पटना: यूक्रेन पर रूसी हमले को भारतीय मूल के रूसी MLA डॉ. अभय कुमार सिंह ने उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई जायज है, क्योंकि यूक्रेन को पर्याप्त समय दिया जा चुका था। उन्होंने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों पर हमलों को बदला करार दिया है। यूक्रेन में रूस की जोरदार बमबारी जा रही है। दोनों देशों के बीच 7 दिनों से संग्राम चल रहा है। बुधवार को दोनों के मध्य अगले दौर की बातचीत होने की संभावना है। बता दे कि डॉ. अभय सिंह रूस के पश्चिमी शहर कुर्स्क से MLA हैं। रूस में 'डेप्यूटैट' (deputat ) भारत के एक MLA के समतुल्य है। 

वही अभय सिंह ने कहा कि यदि चीन बांग्लादेश में अपना सैन्य अड्डा स्थापित करता है तो भारत कैसी प्रतिक्रिया देगा? साफ़ है कि भारत इसे किसी स्थिति में पसंद नहीं करेगा। इसी प्रकार नाटो रूस के विरुद्ध बनाया गया था तथा सोवियत संघ के टूटने के बाद भी यह विघटित नहीं हुआ। यह आहिस्ता-आहिस्ता रूस के नजदीक आ गया। अगर यूक्रेन नाटो में सम्मिलित हो जाता है तो यह नाटो बलों को हमारे नजदीक लाएगा, क्योंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है। यह समझौते का उल्लंघन होगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा रूसी संसद के पास कार्रवाई करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं था। इसी वजह से यूक्रेन पर अटैक किया गया। 

वही भारतीय मूल के रूसी MLA डॉ. सिंह ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि परमाणु हथियारों के अभ्यास का लक्ष्य किसी अन्य देश द्वारा रूस पर अटैक करने पर जवाब देना था। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया है कि परमाणु अभ्यास सिर्फ उन व्यक्तियों को जवाब देने के लिए था, जो रूस पर हमला करने का इरादा रखते हैं। अगर कोई अन्य देश हम पर हमला करता है, तो रूस सभी रूपों में जवाब देगा। भारतीय विद्यार्थियों पर यूक्रेन में हमलों को लेकर डॉ. सिंह ने कहा कि हो सकता है यह बदला हो, क्योंकि भारत यूक्रेन का समर्थन नहीं कर रहा है। बता दे कि डॉ. अभय कुमार सिंह मूल तौर पर पटना के मूल निवासी हैं। वह 30 वर्ष पहले 1991 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। 

पीएम मोदी ने कंपनियों को ईको फ्रेंडली बनने का एलान किया

दर्दनाक वीडियो: कीव में फंसे भारतीय परिवार ने रो-रोकर मांगी मदद, कहा- 'बेटे को तेज बुखार है'

VIDEO! लाइव शो में शिल्पा शेट्टी ने मारी इस फेमस डायरेक्टर को लात, उड़े सबके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -