सऊदी अरब में फंसी भारतीय महिला, लगा रही सांसद मान से गुहार
सऊदी अरब में फंसी भारतीय महिला, लगा रही सांसद मान से गुहार
Share:

चंडीगढ़। सऊदी अरब में भारतीय महिलाओं की बुरी हालत को लेकर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लड़की रोते हुए, पंजाब के संगरूर क्षेत्र के सांसद भगवंत मान से गुहार लगा रही है कि, वह वापस लौटना चाहती है। यह लड़की बेहद घबराई हुई है। इस लड़की का संबंध बेहद गरीब परिवार से है। दरअसल यह लडकी लगभग एक वर्ष से सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर में निवास कर रही है।

जो वीडियो जारी हुआ है उसमें, महिला ने बताया कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और, कई बार मारा - पीटा गया। उसे अभी भी मारा जाता है। इस लड़की का कहना है कि उसके बच्चे हैं। उसकी मां का आपरेशन होना है और वह बेहद बीमार है लेकिन, वह अपने घर नहीं जा पा रही है। वह रोती जा रही है और वीडियो में अपनी बात बताती जा रही है। जब लड़की अरब में ही पुलिस स्टेशन गई तो उसकी किसी ने सहायता नहीं की।

यह लडकी करीब 22 वर्ष की है। वीडियो में यह कह रही है कि, भगवंत मान साहब मेरी हेल्प करो। मेरी मदद करो। मैं यहां पर बहुत दुखी हूं। मैं इधर मुसीबत में फंसी हूं। मुझे यहां आए एक साल हो गया है। मैं एक साल से जुल्म सह रही हूं। आपने होशियारपुर की लड़की की भी मदद की है, उसको यहां से बाहर निकाला है। आप मुझे भी यहां से बाहर निकाल दो।

मैं भी आपकी बेटी की तरह हूं। आप मेरी मदद करो। मैं इधर फंस गई हूं। मैं यहां पर बुरी तरह से फंस गई हूं। मुझे मालूम नहीं था कि, मेरे साथ ऐसा होगा। यह लोग कई - कई दिन खाना नहीं देते हैं। मेरे साथ मारपीट की जाती है। मुझे कमरे के अंदर बंद रखा जाता है। बाहर से ताला लगा दिया जाता है। मैं किसी तरह पुलिस के पास गई थी लेकिन पुलिस ने मेरी कोई मदद नहीं की।

मैं सऊदी अरब में रहती हूं। मैं द्वादमी शहर में रहती हूं। यहां पर मैं बहुत बुरी तरह से फंस गई हूं। भगवंत मान साहब मेरी मदद करो। उसका कहना है कि, ये लोग बहुत गंदे लोग हैं। मैं अपने भाई बहनों को भी सलाह देती हूं कि, कभी भी सऊदी अरब में मत आना। जिस तरह से मैंने यहां के हालात देखे हैं, दिन काटे हैं। यह कह रही है कि, बहन - भाइयों यही विनती है कि यहां कभी मत आना।

सऊदी अरब के शाही महल पर हुई फायरिंग

जब सलमान के प्लेन का एयरपोर्ट पर टूटा सोने से बना एस्केलेटर

14 महीने बाद स्वदेश लौटी भारतीय महिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -