चार भारतीय महिलाएं दुनिया की सौ प्रभावी महिलाओं में हुयी शामिल: फ़ोर्ब्स
चार भारतीय महिलाएं दुनिया की सौ प्रभावी महिलाओं  में हुयी शामिल: फ़ोर्ब्स
Share:

न्यूयॉर्क: प्रभावी महिलाओं की बनने वाली प्रत्येक वर्ष की लिस्ट में चार भारतीय महिलाओं ने अपना नाम दर्ज करवा दिया है ,भारतीय महिलाओं में एसबीआई की चैयरमेन अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की चैयरमेन चंदा कोचर, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया शामिल है। अमेरिका मैग्जीन 'फोर्ब्स' के द्वारा तैयार की गई 12वीं सालाना लिस्ट में भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शॉ को 85वें और भरतिया को 93वें स्थान मिला हैं। इस लीड में भारतीय परिवार की इंद्रा नूयी (पेप्सिको की चैयरमेन) और पद्मश्री वॉरियर (सिस्को की चीफ टेक्नोलॉजी स्ट्रेटेजी ऑफिसर) भी शामिल है, इस लिस्ट में प्रथम नाम एंगेला मर्केल का है।

टॉप 10 महिलायें:- 1. एंजेला मर्केल, जर्मन चांसलर 2. हिलेरी क्लिंटन, अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित प्रत्याशी 3. मेलिंडा गेट्स, परोपकारी 4. जेनेट येलन, प्रमुख, फेडरल रिजर्व 5. मैरी बारा, सीईओ, जनरल मोटर्स 6. क्रिस्टिन लेगार्ड, प्रमुख, आईएमएफ 7. डिल्मा रोसैफ, ब्राजील की राष्ट्रपति 8. शेरिल सैंडबर्ग, सीईओ, फेसबुक 9. सुजैन वाेज्किकी, सीईओ, यूट्यूब 10. मिशेल ओबामा, अमेरिका की प्रथम महिला।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -