Spying Case : पाकिस्तान से गिरफ्तार हुआ भारतीय जासूस
Spying Case : पाकिस्तान से गिरफ्तार हुआ भारतीय जासूस
Share:

इस्लामाबाद : पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक भारतीय जासूस के गिरफ्तार होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि जासूस स्थानीय अलगाव वादी लड़ाकों की मदद कर रहे थे। उनका कहना है कि इससे साफ पता चलता है कि बलूचिस्तान में चल रहे संघर्ष में भारत का सीधा हाथ है।

हांलाकि इस मामले में अब तक भारत ने कोई बयान नहीं दिया है। बलूचिस्तान के हो मिनिस्टर मीर सरफराज बुगती ने बताया कि रॉ के एक सेवारत अधिकारी को बलूचिस्तान के दक्षिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उनका मानना है कि इससे साबित होता है कि बलूचिस्तान में बिगड़े हालात के पीछे बाहरी हस्तक्षेप, खासकर रॉ के कारण खराब है।

उन्होने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बलूचिस्तान में रॉ काम कर रही है। लोग मुझसे इस बात का सबूत मांगते थे। हांला कि गृह मंत्री ने यह बताने से इंकार किया कि वो रॉ में किस स्तर का अधिकारी है। पाकिस्तानी मीडिया में कहा जा रहा है कि हिरासत में लिया गया अधिकारी भारतीय नौसेना में कार्यरत है।

पूछताछ के लिए भारतीय जासूस को इस्लामाबाद ले जाया गया। पाक हमेशा से भारत पर बलूचिस्तान में दखल देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत इस्लामी चरमपंथ, नस्लीय और आपराधिक हिंसा और अलगाववाद से प्रभावित है। लेकिन ऐसी गिरफ़्तारी के मामले बेहद कम ही सामने आए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -