अमेरिका की विदेश सचिव बन सकती हैं भारतीय मूल की निकी
अमेरिका की विदेश सचिव बन सकती हैं भारतीय मूल की निकी
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के 45 वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अब उनके सहयोगियों की खोज की जा रही है। इस सिलसिले में एक से बढ़कर एक दावे आ रहे हैं जिसमें यह बात सामने आई है कि दक्षिण कैरोलिना की भारतीय मूल की गवर्नर निकी हेले को अमेरिकी विदेश सचिव के तौर पर एक सशक्त दावेदार के तौर पर माना जा रहा है। निकी गुरूवार को नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भेंट भी करेंगी।

पहले भी निकी दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर नियुक्त हुई थीं। ऐसे में उनकी बड़ी जीत हुई थी। निकी का असली नाम निमरत रंधावा है। अब माना जा रहा है कि अमेरिका के विदेश सचिव के पद पर निकी के काबिज होने पर अमेरिका को बेहतर लाभ हो सकता है।

इतना ही नहीं न्यूयाॅर्क के पूर्व मेयर रूडोल्फ गिग्यूलियानी का नाम भी चर्चा में है। यूनाइटेड नेशंस द्वारा अमेरिका के पूर्व राजदूत जाॅन बाॅल्टन, सीनेट के विदेश मामले की कमेटी के प्रमुख बाॅब क्राॅकर व पूर्व स्पीकर न्यूट गगरिच का नाम चर्चा में है। निकी हेले ट्रंप की आलोचना कर चुकी हैं। मगर इसके बाद भी उन्हें इस पद के लिए चुना जाता है तो यह एक बड़ी बात होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -