जानिए क्यों मनाया जाता है तटरक्षक बल दिवस?
जानिए क्यों मनाया जाता है तटरक्षक बल दिवस?
Share:

नई दिल्ली: भारत की रक्षा के लिए जिस तरह वायु सेना, जल सेना व थल सेना सदैव तत्पर रहती है। उसी तरह से इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast guard) भारतीय तटरक्षक बल भी देश की सुरक्षा सेनाओं का ही एक अंग है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर उसकी राहत एवं बचाव की ज़िम्मेदारी संभालते हैं। देश के लिए भारतीय तटरक्षकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। देश के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला भारतीय तटरक्षक बल 24 घंटे भारतीय तटों की रक्षा के लिए तैनात रहता है। 

भारत में प्रत्येक साल तटरक्षक बल की स्थापना दिवस के दिन भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। 1 फरवरी को ये दिवस मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक बल देश की सुरक्षा सेनाओं का ही एक अंग है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से लेकर उसकी राहत तथा बचाव की ज़िम्मेदारी संभालते हैं।

भारत के आधिकारिक समुद्री सीमाओं के अंदर राष्ट्रीय नियमों को लागू करने एवं समुद्री जीवन तथा संपत्ति की सुरक्षा निश्चित करने के उद्देश्य से देश ने एक नई सेवा के तौर पर भारतीय तटरक्षक सेना का गठन 1 फरवरी 1977 को किया गया। देश में इस सेवा को अधिकारिक रूप देने हेतु श्री के एफ रुस्त्मजी की अध्यक्षता में वर्ष 1974, सितम्बर में एक समिति का गठन किया गया जिसका लक्ष्य समुद्र में तस्करी की परेशानियों से निपटने के लिए तटरक्षक संगठन की स्थापना करना था। श्री के एफ रुस्त्मजी की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने भारत सरकार से एक ऐसे तटरक्षक संगठन बनाने की सिफारिश की, जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में रहकर नौसेना की तर्ज़ पर देश में समुद्री गतिविधियों के लिए संचालित हो और शांतिकाल के वक़्त में देश की सुरक्षा में योगदान दें। इस सिफारिश के आधार पर 25 अगस्त 1976 को भारत का समुद्री क्षेत्र अधिनियम पारित किया गया था। इस अधिनियम के तहत भारत ने 2.01 वर्ग किलोमीटर समुद्री क्षेत्र को भारतीय अधिकार में होने का दावा किया जिसके अंतर्गत भारत को समुन्द्र के जीवित और अजीवित दोनों ही तरह के संसाधनों के अन्वेषण तथा दोहन का अधिकार मिलेगा।

ममता बनर्जी ने फिर किया CAA का विरोध, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

चार साल बाद जिंदा हुए बुजुर्ग, देखकर भावुक हुए DM और फिर...

शाहरुख़ को पिस्तौल देने वाला वसीम बरी, कोर्ट बोली- उसका खुद गुनाह कबूल करना कानूनन मान्य नहीं...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -