इस भारतीय शख्स ने घर में बना डाला प्लेन, उसी में उड़ान भरकर कई देश घूमे
इस भारतीय शख्स ने घर में बना डाला प्लेन, उसी में उड़ान भरकर कई देश घूमे
Share:

नई दिल्ली: अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए व्यक्ति को 2-सीटर एयरोप्लेन किराए पर लेना पड़ता था। जब दंपत्ति के दो बच्चे हुए और उनका परिवार और भी बड़ा हो गया, इसके बाद व्यक्ति को छुट्टियों पर जाने में और भी समस्या होने लगी। क्योंकि 4-सीटर एयरोप्लेन या तो जल्दी नहीं मिलते थे, या फिर काफी पुराने मिलते थे। इन सब से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपने घर पर ही एक नया एयरोप्लेन बना डाला। अब वह उसी प्लेन से अपने परिवार और दोस्तों के साथ कई देश घूमकर लौट चुके हैं।

इस शख्स का नाम अशोक अलीसेरिल थामारक्षन है। वह केरल के अलाप्पुझा के निवासी हैं। अशोक, पूर्व MLA ए वी थामारक्षन के पुत्र हैं। 38 वर्षीय अशोक ने Palakkad Engineering College से B.tech किया है। इसके बाद वर्ष 2006 में मास्टर डिग्री के लिए वह लंदन चले गए और वहीं रहने लगे। अशोक पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और अभी वह फोर्ड मोटर कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अशोक को यह प्लेन बनाने में लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपए का खर्च आया। लगभग 18 महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद घर पर ही उन्होंने इसे बना डाला। अशोक ने इस प्लेन का नाम अपनी बेटी के नाम पर G-Diya रखा है। अब तक इस प्लेन से 4 लोगों का यह परिवार कई जगहों पर घूमने जा चुका है, यही नहीं ये लोग इसी प्लेन से कई दूसरे देशों की भी यात्रा कर चुके हैं। बता दें कि अशोक के पास पायलट का लाइसेंस भी हैं। 

उन्होंने कहा कि यह घर के नए खिलौने जैसा है। अशोक की पत्नी अभिलाषा कहती हैं कि, अशोक ने विगत दो वर्षों तक कड़ी मेहनत की, तब जाकर हमारा सपना साकार हुआ है। अभिलाषा ने बताया कि, पहले लॉकडाउन के समय से ही हमने पैसे बचाने शुरू कर दिए थे। हम लोग शुरू से यह चाहते थे कि हमारा खुद का भी एक प्लेन हो। शुरुआती महीनों में ही हमने अच्छी खासी बचत कर ली थी। इसके बाद हम लोगों ने प्लेन बनाने पर काम करना आरंभ किया।

अशोक ने कहा कि, वर्ष 2018 में मुझे इस बारे में पता चला था कि स्लिंग एयरक्राफ्ट नामक एक जोहान्सबर्ग-बेस्ड कंपनी Sling TSI एयरोप्लेन लॉन्च कर रही है। इसके बाद उन्होंने इस प्लेन के बारे में जानकारी जुताई और किट ऑडर कर दिया। उन्होंने घर के कंपाउंड में ही प्लेन तैयार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि, ब्रिटेन के लिए घर में एयरक्राफ्ट बनाना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि यहां कंपनियां असेंबली किट प्रोवाइड करवाती हैं।

लॉकडाउन में उन्हें प्लेन बनाने के लिए पर्याप्त वक़्त मिल गया। फरवरी 2022 में उन्होंने अपना प्रोजेक्ट कंप्लीट कर लिया और पहली ट्रिप के लिए रवाना हो गए। इस छोटे से प्लेन की अधिकतम रफ्तार 200km/hr है। विमान के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 180 लीटर है। अशोक ने इस प्लेन से परिवार के साथ ब्रिटेन के कई शहरों की यात्रा की है। वह इसी प्लेन से अपने दोस्तों के साथ जर्मनी, ऑस्ट्रिया और चेक रिपब्लिक भी जा चुके हैं।

जहरीली शराब मामले में 5 पुलिस अधिकारी निलंबित

दिल्ली के सीएम केजरीवाल 1 अगस्त को गुजरात के दौरे पर

राजस्थान में बारिश का कहर जारी, अब तक 6 लोगों की मौत..., आज भी भारी वर्षा का अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -