अमेरिका में 3 भारतीयों के सिर बंधा जीत का सेहरा
अमेरिका में 3 भारतीयों के सिर बंधा जीत का सेहरा
Share:

नई दिल्ली :  अमेरिका में भारतीय मूल के तीन लोगों को जीत का सेहरा बंधा है। भारतीयों की यह जीत सीनेटर एवं कांग्रेस सदस्य के चुनाव में मिली है। हालांकि चुनाव में भारतीय मूल के 6 लोगों ने अपना भाग्य आजमाया है लेकिन अभी इनमें से तीन को जीत मिली है। जिन भारतीय मूल के लोगों को जीत का गौरव हांसिल हुआ है उनमें कमला हैरिस, प्रमिला जयपाल और राज कृष्णमूर्ति शामिल है। इन तीनों को क्रमशः वाॅशिंगटन, कैलिफोर्निया और इलिनाॅइस से जीत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमिला ने तो जीतकर रिकाॅर्ड बना लिया है। वे ऐसी भारतीय मूल की पहली महिला होंगी, जिन्हें पहली भारतीय सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसी तरह अन्य दोनों भारीतय मूल के लोगों ने भी जीत दर्ज कराकर देश को गौरव दिलाया। अभी तीन अन्य भारतीय मूल के लोगों का चुनाव परिणाम आना शेष है।

इनमें लतिका मैरी थाॅमस, रोहित खन्ना और एमी बेरी के नाम शामिल है। बताया गया है कि प्रमिला ने अपनी जीत के साथ इतिहास बना लिया है। प्रमिला हाउस आॅफ रिप्रेजेंटिटिव में चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिका महिला बन गई है। इसी तरह कमला भी दूसरी ऐसी महिला होंगी जो अश्वेत सीनेटर बनी है।

जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका का का करेंगे पुनर्निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -