जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका का करेंगे पुनर्निर्माण
जीत के बाद बोले डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका का करेंगे पुनर्निर्माण
Share:

न्यूयाॅर्क : जीत के बाद ट्रंप ने सबसे पहले लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी की जीत है। हम सभी को शुभकामनाऐं देते हैं। यह हम सभी की जीत है। ट्रंप ने कहा कि यह समय हमारा है। उन्होंने कहा कि इस चुनावी मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन ने अच्छा प्रयास किया। जीत के बाद उन्होंने मुझे शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश की बहुत सेवा की है। इसके लिए उनका धन्यवाद है।

उन्होंने कठोर परिश्रम के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी जीत उन सभी को समर्पित है जो अमेरिका से प्रेम करते हैं। हमारे देश के लोगों में काफी पोटेंशियल है। हर व्यक्ति देश के लिए कुछ कार्य करने के लिए प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि वे सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति हैं। सभी अमेरिकियों को देश के हित में एकता रखना होगी। देश को फिर से पुननिर्मित करने की जरूरत है। ऐसे में हम सभी इसके लिए प्रयास करेंगे।

उन्होेंने अपने अभिभावकों को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने परिजन और बहनों को भी धन्यवाद दिया। अपने भाईयों को भी ट्रंप ने धन्यवाद दिया और कहा कि इस जीत में उनका योगदान भी था। उन्होंने अपनी पत्नी लारा का धन्यवाद दिया। इसकी के साथ अपने दल में मौजूद सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं सभी को प्यार करता हूं।

उन्होंने अपने जनरल्स और सचिवोें की सराहना की और कहा कि ये बेहद उर्जावान हैं और बेहतर कार्य करते हैं। उनका कहना था कि राजनीति आसान नहीं है। मगर हम अमेरिका के हित में अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को दुगनी तरह से बढ़ाने के लिए हम प्रयास करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -