पहली बार UNSC की अध्यक्षता करेगा भारत, आतंकवाद के खात्मे पर रहेगा जोर
पहली बार UNSC की अध्यक्षता करेगा भारत, आतंकवाद के खात्मे पर रहेगा जोर
Share:

नई दिल्ली: एक अगस्त 2021 भारत के लिए एक गौरव का दिन होगा। देश पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का नेतृत्व करने वाला है। इस दौरान भारत समुद्री सुरक्षा, शांति और आतंकवाद को रोकने संबंधी कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। यूनाइटेड नेशंस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमारे लिए सुरक्षा परिषद का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। जिस महीने हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।

UNSC में भारत की अध्यक्षता का पहला दिन दो अगस्त को होगा। जब टी एस तिरुमूर्ति परिषद के कार्यक्रमों पर यूनाइटेड नेशंस हेडक्वार्टर  प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कुछ लोग वहां पर मौजूद होंगे। अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, तिरुमूर्ति उन सदस्यों देशों को भी विवरण मुहैया कराएंगे, जो परिषद के सदस्य नहीं हैं। सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। अब होनी वाली UNSC के गैर स्थायी सदस्य के तौर पर 2021-22 कार्यकाल के लिए देश की पहली अध्यक्षता होगी। 

भारत अगले साल दिसंबर में फिर परिषद का नेतृत्व करेगा। राजदूत तिरुमूर्ति ने कहा कि समुद्र सुरक्षा भारत की प्राथमिकता है। सुरक्षा परिषद के लिए इस मुद्दे पर भी कोई रुख अपनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि, पीसकीपिंग में हमारी लंबी भागीदारी है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के विषय पर फोकस करेगा।

क्या ऐसे पंजाब चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस ? लाल किला हिंसा के उपद्रवियों को देगी आर्थिक मदद

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

सीएम बोम्मई ने किया एलान, कहा- "केंद्र कर्नाटक को 1 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -