दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा भारत, इसी साल पीछे हो जाएगा चीन - रिपोर्ट
दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा भारत, इसी साल पीछे हो जाएगा चीन - रिपोर्ट
Share:

नई दिल्ली: चीन को पछाड़ते हुए भारत इस साल सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस मामले में 1950 से चीन सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र (UN) का भी मानना है कि आबादी के मामले में भारत अप्रैल में चीन को पीछे छोड़ देगा।

प्यू रिसर्च सेंटर ने UN और अन्य स्रोतों से जुटाए गए डेटा का विश्लेषण करने के बाद आने वाले दशकों में भारत की आबादी और इसके अनुमानित परिवर्तनों के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्यों का जिक्र किया। केंद्र के मुताबिक, भारत की आबादी 1950 के बाद से एक अरब से अधिक लोगों की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्ष से कम उम्र के लोग, भारत की आबादी का 40 फीसद से ज्यादा हिस्सा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के अन्य दो बड़ी आबादी वाले देश चीन और अमेरिका में तेजी से आयु बढ़ने वालों की आबादी है। वहीं, भारत में प्रजनन दर चीन और अमेरिका से ज्यादा है, किन्तु हाल के दशकों में दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, भारत में राज्यों और समुदाय के मुताबिक, प्रजनन दर में व्यापक रूप से भिन्नता है।

रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में, ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरों की भारतीय महिलाएं अपना पहला बच्चा 1.5 साल बाद पैदा करती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में लड़कियों के मुकाबले लड़कों का कृत्रिम रूप से व्यापक अनुपात कम हो रहा है। बीते 3 दशकों में भारत में शिशु मृत्यु दर में 70 % की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक यह अभी भी उच्च ही है।

नागालैंड में मतदान से पहले ही एक विधानसभा सीट जीत गई भाजपा, जानिए कैसे ?

केजरीवाल सरकार को एक और झटका, LG ने डिस्कॉम बोर्ड से AAP नेता को हटाया

ऐसे जुड़ेगा 'भारत' ? कांग्रेस अध्यक्ष के सामने ही लड़ पड़े नेता, जमकर चले लात-घूंसे, Video हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -