भारत ने किया वितयनाम को ब्रम्होस बेचने का फैसला, चीन को होगी परेशानी
भारत ने किया वितयनाम को ब्रम्होस बेचने का फैसला, चीन को होगी परेशानी
Share:

नई दिल्ली : भारत अब अपनी सुपरसोनिक मिसाइल ब्रम्होस को वियतनाम को बेचेगा। भारत के इस फैसले से चीन नाराज जरुर हो सकता है, क्यों कि पहले ही मालाबार में भारत-अमेरिका और जापान सैनिकों के बीच हुए अभ्यास से चीन खफा है। 5-6 जून को रक्षा मंत्री वियतनाम की यात्रा पर जाने वाले है। रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इसी दौरान उस समय भारत-रूस के संयुक्त प्रयास से बने 290 किलोमीटर लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस मिसाइल को बेचने पर भी बातचीत होगी।

ब्रम्होस अपनी आवाज से तीन गुना अधिक गति से हमला करने में सक्षम है, लेकिन यदि भारत को किसी अन्य देश को ब्रम्होस बेचना है, तो उसे रुस से सहमति लेनी होगी, क्यों कि इसे दोनों देशों के सहयोग से बनाया गया है। दक्षिण एशिया में चीन का मुकाबला करने के लिए भारत तेजी से वियतनाम के साथ आपसी सैन्य सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।

इसके साथ ही, विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज के लिए अपने संयुक्त योजना को भी जारी रखे हुए है। सिंगापुर में शांग्री-ला वार्ता के बाद रक्षा मंत्री वियतनाम की यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को अपने सिंगापुर के समकक्ष नग एंग हेन को कहा कि सभी देशों को नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान, बेरोकटोक वाणिज्य कार्य और अंतर्राष्ट्रीय जल संसाधनों के उपयोग की इजाजत होनी चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -