इंडो-पाक रिलेशन सुधारने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर - जेटली
इंडो-पाक रिलेशन सुधारने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर - जेटली
Share:

न्यूयाॅर्क : भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा चल पड़ी है मामले में पाकिस्तान को संबंध बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। मामले में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों को सुधारने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदारी निभानी होगी। हाल ही में भारत के वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा कहा गया है कि पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध तनावपूर्ण रहते हैं। भारत की सीमा पर पाकिस्तान गोलाबारी करता रहता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आती है यही नहीं दोनों देशों के संबंध नए आयाम ले पाऐं इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर ही निर्भर है।

मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में वित्तमंत्री अरूण जेटली ने न्यूयाॅर्क की अपनी यात्रा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि काउंसिल आॅन फोरेन रिलेशंस में कहा गया है कि पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने में भारत रूचि रखता है लेकिन पाकिस्तान पर ही संबंधों की बेहतरी निर्भर है।

पाकिस्तान अकारण सीमा विवाद को जन्म दे रहा है, दूसरी ओर भारत की धरती पर घसपैठ कर रहा है। मामले में वित्तमंत्री अरूण जेटली ने भारत और अन्य देशों के संबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विदेशी निवेश को गति देने की बात भी कही गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -