सेना पर खर्च करने के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत, देखें रिपोर्ट
सेना पर खर्च करने के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत, देखें रिपोर्ट
Share:

नई दिल्ली: चीन जैसी सुपरपावर का सामना करने के लिए भारत लगातार अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ है। फ़िलहाल, चीन के बाद भारत के पास ही सबसे बड़ी सेना है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) के अनुसार, भारत ने वर्ष 2021 में सेना पर 76.6 अरब डॉलर खर्च किए हैं। यह विश्व में तीसरा सबसे बड़े सैन्य खर्च का आंकड़ा है। एक साल पहले के मुकाबले भारत में 0.9 फीसदी अधिक खर्च किया, जबकि 2012 के मुकाबले यह आंकड़ा 33 फीसदी अधिक है। 

देश में हथियारों के उत्पादन को तेज करने के लिए सरकार ने बड़े रक्षा बजट की घोषणा की है। आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत अब हथियारों के निर्माण में जमकर खर्च कर रहा है। सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका और चीन अब भी पहले और दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका ने वर्ष 2021 में सेना पर 801 अरब डॉलर खर्च किए थे, जो कि 2020 के मुकाबले 1.4 फीसदी कम है। वहीं चीन ने 293 अरब डॉलर खर्च किए, जो कि 2020 की तुलना में 4.7 फीसद अधिक है। SIPRI के अनुसार, 2021 में सेना पर सर्वाधिक खर्च किया गया और यह आंकड़ा बढ़कर 2.1 ट्रिलियन पहुंच गया।

स्टॉकहोम इस्टिट्यूट ने एक बयान में बताया है कि, 2021 में विश्व में कुल सेना का खर्च 0.7 फीसदी बढ़ गया है। यह आंकड़ा 2113 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। विश्व में सेना पर सर्वाधिक खर्च करने वाले पांच देशों में क्रम से अमेरिका, चीन,  भारत,  ब्रिटेन और रूस हैं। ये पांच देश पूरे विश्व का 62 फीसदी खर्च करते हैं। कोरोना के बाद भी सेना पर होने वाला खर्च कम नहीं हुआ है।

क्या जहांगीरपुरी से हटेंगे सुरक्षाबल ? स्थिति की समीक्षा कर रही दिल्ली पुलिस

यूपी के थाने में घुसा सांड, दरोगा को सींगों से उठाकर पटका.., अस्पताल में हुए भर्ती

नालंदा से 1960 में चोरी हुई अमेरिका में बिकी, अब US ने भारत को लौटाई 'बोधिसत्व मैत्रैय' की प्राचीन प्रतिमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -