भारत ने की मदद की पेशकश, मधेशी आंदोलन में भड़की हिंसा, 3 की मौत
भारत ने की मदद की पेशकश, मधेशी आंदोलन में भड़की हिंसा, 3 की मौत
Share:

नई दिल्ली/काठमांडू: नए संविधान लागु होने के बाद से ही नेपाल में चल रहे मधेशी आंदोलन में पुलिस फायरिंग के कारण 3 और लोगों की मौत हो गई। खबर के मुताबिक घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है जिसमें 17 घायल होने की सुचना है। इस दौरान भारत सरकार ने नेपाल को हवाई रास्ते से दवाइयों और अन्य ज़रूरी चीजों की सप्लाई करने की पेशकश की है। सरकार ने नेपाल से सामानों की लिस्ट मांगी है।

हालांकि, इस बारे में अभी तक नेपाल की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। बताते चले की सप्लाई के लिए 5, 600 ट्रक बिहार के रक्सौल (बिहार में) भारत-नेपाल सीमा पर कई दिनों से खड़े हैं। आपको जानकारी दे की इससे पहले ज़रूरी सामान नही पहुंचने को लेकर नेपाल की सरकार ने भारत नाकेबंदी के आरोप लगाये थे। साथ ही साथ नेपाली सरकार ने कहा था कि भारत सप्लाई पहुंचाने में रूचि नहीं ले रहा है। उसने अपनी सीमा में नाकेबंदी कर रखी है। इस कारण से नेपाल किल्लत का सामना कर रहा है।

बाद में सप्लाई के लिए चीन की ओर का रास्ता खोल दिया गया और चीनी मदद काठमांडू पहुंची। बता दे की नेपाल में हाल ही में नया संविधान लागू हुआ है। मधेशी (जो मूल रूप से भारत या बिहार से हैं) नेपाली संविधान में उचित दर्ज़ा नहीं दिए जाने से नाराज हैं। वे अच्छे दर्ज़े को लेकर नेपाल में आंदोलन चला रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -